उत्तराखंड में प्रेम विवाह का एक अनोखा प्रकरण सामने आया है। प्रेम विवाह करने के बाद एक ऐसी बात पता चली जिसके बाद प्रेमी युगल फंस गए।
लक्सर में हुए इस प्रकरण में नया मोड़ उस समय आ गया जब प्रेमी युगलों ने खुद ही कोतवाली पहुंचकर अपनी कोर्ट मैरिज के प्रमाण दिखाए।
मामला उस समय उल्टा पड़ गया जब जांच में एक युवती का उम्र संबंधी प्रमाण-पत्र फर्जी पाया गया। परिजन पहले से ही लड़की को नाबालिग बता रहे हैं। पुलिस ने युवकों के खिलाफ लड़कियों के अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया लेकिन गिरफ्तारी केवल एक युवक की दिखाई। लड़कियों को नारी निकेतन भेजने के आदेश कोर्ट ने दिए हैं।
चार दिन पहले लापता
एक गांव की दो युवतियां चार दिन पहले गांव से लापता हो गई थी। उनकी गुमशुदगी की तहरीर रायसी पुलिस चौकी पर दी गई थी। इसी बीच उनके प्रेम विवाह की बात रविवार को सामने आई थी। इस मामले को लेकर गांव में तनाव बना हुआ था।
सोमवार को दोनों प्रेमी युगल कोतवाल के मुताबिक प्रेमी युगल ने अपनी कोर्ट मैरिज के दस्तावेज दिखाए। इनकी पड़ताल की गई तो एक युवती के उम्र संबंधी दस्तावेज जो प्रस्तुत किए गए हैं उनमें रायसी के एक स्कूल के सत्र 2003-04 मे कक्षा छह उत्तीर्ण होना दर्शाया गया है।
कोई प्रमाणपत्र जारी नहीं हुआ
पुलिस ने उक्त स्कूल से छानबीन कराई गई तो पता चला कि उक्त स्कूल में युवती के पढ़ाई संबंधी कोई दस्तावेज नही मिला, स्कूल सचालक भी युवती के संबंध में किसी प्रकार का प्रमाण पत्र जारी किए जाने से इंकार कर दिया गया।
जबकि युवती के पिता की ओर से प्रस्तुत किए गए क्षेत्र के ही एक अन्य स्कूल के प्रमाण-पत्र मे उसे वर्ष 2002 में कक्षा एक की छात्रा बताया गया है। दूसरे प्रेमी जोडे़ के दस्तावेजों की भी जांच चल रही हैं। कोतवाल के मुताबिक दोनों युवकों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया। अभी गिरफ्तारी केवल एक ही आरोपी की दिखाई गई है।