एप डाउनलोड करें

फेसबुक पर मिले जॉब का ऑफर तो अलर्ट रहें

ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत Updated Sat, 31 Jan 2015 03:06 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

सोशल मीडिया या फेसबुक पर आपको कोई जॉब ऑफर करे तो सावधान हो जाएं, आप धोखाधड़ी के शिकार हो सकते हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है समालखा के महावटी निवासी एक युवक के साथ। सोशल मीडिया पर मर्चेंट नेवी में ट्रेनी मैरीन इंजीनियर (टीएमई) लगवाने के नाम पर पौने चार लाख की धोखाधड़ी कर ली।
और पढ़ें
विज्ञापन


आरोपियों में से एक पूर्व कैप्टन और एक खुद को नेवी का कैप्टन बता रहा था। थाना समालखा पुलिस ने युवक की शिकायत पर सात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने फिलहाल धोखाधड़ी की राशि डेढ़ लाख रुपये की मानी है।

महावटी निवासी विकास देशवाल ने एसपी को शिकायत दी देकर बताया कि वह बीटेक है और उसने सोशल मीडिया पर गत दिनों ही मर्चेंट नेवी में ट्रेनी मैरीन इंजीनियर पद के लिए नौकरी निकलने की जानकारी पाई। यह अर्णव कश्यप की ओर से जारी किया था। उसने दिए नंबर पर बात की।
विज्ञापन


उसने शिकायत में सोनीपत के सांदल कलां नवादा, राकेश निवासी गोयल कलां, मुन्नी जी निशाद निवासी गोरखपुर और अंकुर त्यागी निवासी मेरठ कैंट, कैप्टन आदित्य, कैप्टन सिद्धार्थ और अर्णव कश्यप पर धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया।

पैसा वापस मांगा तो जान से मारने की धमकी दी

शिकायत में बताया गया कि उनके साथ नौकरी के लिए चार लाख रुपये में बात तय हुई थी। उसने डेढ़ लाख नकद, 1.90 लाख बैंक खातों और कैप्टन आदित्य को 40 हजार रुपये नकद दिए थे। उसने सात जनवरी तक उनको यह राशि दे दी और 20 हजार रुपये बाद में देने की बात कही थी।

उन्होंने इसको इंडोनेशिया में ज्वाइन कराने की बात कही और वह सात जनवरी को फ्लाइट से इंडोनेशिया पहुंचा। उसने एयरपोर्ट पर उतरते ही उन लोगों से संपर्क किया तो उन्होंने उसको तीन-चार दिन इंतजार करने की बात कही। वह फ्लाइट लेकर वापस आ गया और उनसे संपर्क किया। वे उसको नौकरी पर ज्वाइन कराने को लेकर बहाने बनाने लगे।

उसने उनसे पैसे वापस देने की मांग की तो उस पर भी आनाकानी कर दी और उसको जान से मारने की धमकी देने लगे। थाना समालखा पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें