Donald Trump: 'कोई गलती नहीं की', ट्रंप का ओबामा-मिशेल की नस्लवादी वीडियो पर माफी मांगने से इनकार; हटाया पोस्ट
US President Donald Trump: अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो से बवाल मच गया है। हालांकि विरोध के बाद इसे डिलीट कर दिया गया है। लेकिन विवादित वीडियो पर ट्रंप ने माफी मांगने से साफ इनकार कर दिया है।
विस्तार
विवादित वीडियो पर माफी मांगने से इनकार
डोनाल्ड ट्रंप के वीडियो को नस्लवादी और अपमानजनक बताया गया है। जिसे रिपब्लिकन और डेमोक्रेट दोनों के विरोध के बाद डिलीट कर दिया गया। इस बीच अब ट्रंप ने शुक्रवार को अपनी इस पोस्ट के लिए माफी मांगने से साफ इनकार कर दिया। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए साफ कहा कि मैंने कोई गलती नहीं की।
दावा: कर्मचारी ने गलती से वीडियो किया पोस्ट
गुरुवार रात को किए गए पोस्ट के लिए एक कर्मचारी को दोषी ठहराया गया। इधर, व्हाइट हाउस ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए शुक्रवार को वीडियो डिलीट किया। यह घटना प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट की ओर से पोस्ट पर 'झूठे आक्रोश' को खारिज करने के कुछ घंटों बाद हुई। रिपब्लिकन समेत कई लोगों द्वारा वीडियो हटाने की मांग के बाद व्हाइट हाउस ने कहा कि एक कर्मचारी ने गलती से वीडियो पोस्ट कर दिया था।
मीडिया से बातचीत में क्या बोले ट्रंप?
शुक्रवार रात एयर फोर्स वन में अपने साथ मौजूद पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए ट्रंप ने कहा कि वीडियो फर्जी चुनावों के बारे में था और उन्हें जो कुछ भी देखने को मिला वह उन्हें पसंद आया। उन्होंने कहा, 'मुझे शुरुआत पसंद आई। मैंने इसे देखा और आगे भेज दिया, और मुझे लगता है कि शायद किसी ने भी इसका अंत नहीं देखा होगा।' जब उनसे पूछा गया कि क्या वह वीडियो में मौजूद नस्लवाद की निंदा करते हैं, तो ट्रंप ने कहा, 'बिल्कुल करता हूं।'
ये भी पढ़ें: US: ट्रंप ने साझा किया नस्लवादी वीडियो, बराक और मिशेल ओबामा को दिखाया गया वनमानुष; मचा बवाल
वीडियो से जुड़ा विवाद पूरा विवाद जानिए?
यह वीडियो 62 सेकंड का है। मीम बनाने वाले एक प्रभावशाली दक्षिणपंथी समर्थक के वीडियो से इसके फ्रेम लिए गए हैं। वीडियो में दावा किया गया कि 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में वोटिंग मशीनों के साथ छेड़छाड़ हुई। वीडियो के 60 सेकंड पर दो बनमानुष दिखाए गए हैं। ओबामा का मुस्कुराता चेहरा उनके ऊपर रखा गया है। ये फ्रेम पहले से एक लंबे वीडियो से लिए गए थे। वीडियो में ट्रंप को 'जंगल का राजा' दिखाया गया है। वहीं डेमोक्रेट नेताओं को जानवरों के रूप में दिखाया गया है। पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन को भी वनमानुष के रूप में दिखाया गया है, जो केला खा रहे हैं। हालांकि अब यह वीडियो ट्रंप के ट्रूथ सोशल की टाइमलाइन पर नहीं है।
अन्य वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.