{"_id":"62db0d294fd89c61c968b758","slug":"us-mp-caroline-maloney-expressed-concern-over-the-condition-of-sindhis-in-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"US News: अमेरिकी सांसद ने सिंध प्रांत में सिंधियों की हालत पर जताई चिंता, संसद में मिला मजबूत समर्थन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US News: अमेरिकी सांसद ने सिंध प्रांत में सिंधियों की हालत पर जताई चिंता, संसद में मिला मजबूत समर्थन
एजेंसी, न्यूयॉर्क।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 23 Jul 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
सार
न्यूयॉर्क शहर के एक सांसद ने कहा, सिंधी समुदाय के लोग मानवाधिकारों के लिए सम्मान के पात्र हैं, चाहे वे किसी भी पंथ या आस्था के हों। मैं आग्रह करती हूं कि उनके मानवाधिकारों का सम्मान किया जाए।
Carolyn B. Maloney
- फोटो : Twitter/@CarolynBMaloney
विज्ञापन
विस्तार
अमेरिका में न्यूयॉर्क शहर के एक सांसद ने पाकिस्तान में सिंधी लोगों पर वर्षों से किए जा रहे मानवाधिकार हनन के खिलाफ मजबूत समर्थन दिया है। अमेरिकी संसद में प्रतिनिधि कैरोलिन मैलोनी ने पाकिस्तान के सिंध प्रांत में इस समुदाय के हालात पर चिंता भी जताई।
Trending Videos
मैलोनी ने पिछले सप्ताह पाकिस्तान के तीसरे सबसे बड़े सिंध प्रांत में हो रहे मानवाधिकारों को लेकर चिंता जताई। उन्होंने संसद में कहा कि यहां पर सिंधी समुदाय खुद को अनुचित सरकारी जांच में फंसा हुआ पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने कहा, अमेरिका के लिए शायद दुनिया में कट्टरपंथ के खिलाफ संघर्ष में कोई भी इतना महत्वपूर्ण नहीं जितना पाकिस्तान के साथ सार्वजनिक कूटनीति को बनाते हुए कट्टरपंथियों का विरोध जारी करना। उन्होंने कहा, यहां सिंधी समुदाय के लोग मानवाधिकारों के लिए सम्मान के पात्र हैं, चाहे वे किसी भी पंथ या आस्था के हों। मैं आग्रह करती हूं कि उनके मानवाधिकारों का सम्मान किया जाए।
सिंधी समाज कई यातनाओं का शिकार
अपने संबोधन के दौरान अमेरिकी सांसदों ने बताया कि कैसे सिंधी व्यक्ति जो पाकिस्तान की सरकार के उच्च पदों पर मौजूद हैं उन्हें अपराधों के लिए लंबे समय तक जेल में डाल दिया जाता है। 2022 तक पाकिस्तान के सर्वोच्च न्यायालय में एक भी सिंधी भाषी न्यायाधीश नहीं रहा। जबकि सिंधी समुदाय को यहां ईशनिंदा, पिटाई, उत्पीड़न और जबरन गायब होने जैसे कई अपराधों में घोर अमानवीय यातनाएं दी जाती हैं।