सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Trump again slams media coverage on West Asia conflict, says "gone absolutely crazy"

Trump Slams Media: ट्रंप ने पश्चिम एशिया में कवरेज पर उठाए सवाल, कहा- ईरान की हार को भी जीत बताएगा मीडिया

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: Pavan Updated Wed, 27 May 2026 07:06 AM IST
विज्ञापन
सार
LinksIndexing - Best SEO Indexing Tool

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पश्चिम एशिया संघर्ष की कवरेज को लेकर अमेरिकी मीडिया पर पक्षपात का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मीडिया ईरान की हार को भी उसकी जीत बताएगा। ट्रंप ने सीएनएन, न्यूयॉर्क टाइम्स और वॉल स्ट्रीट जर्नल को फेक न्यूज मीडिया बताते हुए कड़ी आलोचना की।

Trump again slams media coverage on West Asia conflict, says "gone absolutely crazy"
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर पश्चिम एशिया संघर्ष की कवरेज को लेकर अमेरिकी मीडिया पर तीखा हमला बोला है। ट्रंप ने आरोप लगाया कि कई बड़े मीडिया संस्थान उनकी सरकार और अमेरिका के खिलाफ पक्षपातपूर्ण रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर ईरान पूरी तरह आत्मसमर्पण भी कर दे, तब भी मीडिया उसे ईरान की जीत बताने की कोशिश करेगा। ट्रंप ने यह टिप्पणी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  ट्रुथ सोशल पर की। उन्होंने अपने पोस्ट में द न्यूयॉर्क टाइम्स, द वॉल स्ट्रीट जर्नल और सीएनएन जैसे मीडिया संस्थानों पर निशाना साधा। ट्रंप ने कहा कि ये मीडिया संस्थान और डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता 'पूरी तरह रास्ता भटक चुके हैं' और 'पागल हो गए हैं'।


यह भी पढ़ें- Iran-US Tensions: 'भरोसे के लायक नहीं अमेरिका', हमलों पर भड़का ईरान; इंटरनेट बहाली के बीच फिर बढ़ा तनाव
विज्ञापन
विज्ञापन


CNN, न्यूयॉर्क टाइम्स और WSJ पर भड़के ट्रंप
अपने लंबे पोस्ट में ट्रंप ने व्यंग्यात्मक अंदाज में कहा कि अगर ईरान आत्मसमर्पण कर दे, उसकी सेना हथियार डाल दे और नेतृत्व हार मान ले, तब भी मीडिया यह दिखाएगा कि ईरान ने अमेरिका पर बड़ी जीत हासिल की है। हालांकि ट्रंप ने यह साफ नहीं किया कि किस खास रिपोर्ट या खबर से वह नाराज थे। लेकिन माना जा रहा है कि पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और युद्ध जैसी स्थिति पर मीडिया कवरेज को लेकर उन्होंने यह प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन
Trending Videos


'फेक न्यूज मीडिया ने रास्ता खो दिया'
यह पहली बार नहीं है जब ट्रंप ने मीडिया पर हमला बोला हो। पिछले महीने भी उन्होंने न्यूयॉर्क टाइम्स और वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्टिंग की आलोचना की थी। ट्रंप ने न्यूयॉर्क टाइम्स पर ईरान को लेकर 'फर्जी खबरें' फैलाने का आरोप लगाया था और कहा था कि अखबार को अमेरिका और उनके खिलाफ गलत रिपोर्टिंग के लिए माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने यह भी दावा किया था कि मीडिया की रिपोर्टों के बावजूद ईरान 'सैन्य और अन्य स्तरों पर पूरी तरह तबाह' हो चुका है। वहीं वॉल स्ट्रीट जर्नल के संपादकीय बोर्ड ने ट्रंप के ईरान संघर्ष में जल्द जीत घोषित करने वाले बयान को 'समय से पहले' बताया था, जिस पर ट्रंप ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी।

यह भी पढ़ें- फ्रांस में नर्सरी स्कूल कांड पर बवाल: पेरिस में दुर्लभ सार्वजनिक ट्रायल शुरू, परिजन बोले- अब देश को जागना होगा

28 फरवरी से पश्चिम एशिया में तनाव
इसी बीच अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बना हुआ है। अमेरिकी सेना ने रविवार को होर्मुज जलडमरूमध्य के पास ईरानी मिसाइल लॉन्च साइट्स और नौकाओं को निशाना बनाते हुए 'आत्मरक्षा कार्रवाई' करने की बात कही थी। दूसरी ओर ईरान ने इन हमलों की निंदा करते हुए कहा कि इससे अमेरिका की 'बेईमानी और अविश्वसनीयता' उजागर होती है। हालांकि दोनों देशों के बीच युद्धविराम लागू है, लेकिन हालिया घटनाओं ने पश्चिम एशिया में तनाव को फिर बढ़ा दिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed