सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Taliban criticise Prince Harry for remarks over Afghan killings call it war crime

Prince Harry: प्रिंस हैरी के 25 आतंकी मारने के दावे पर तालिबान बोला- मरने वाले इंसान थे, शतरंज के मोहरे नहीं

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल Published by: गुलाम अहमद Updated Sun, 08 Jan 2023 03:00 AM IST
विज्ञापन
सार
LinksIndexing - Best SEO Indexing Tool

Prince Harry: प्रिंस हैरी ने अपनी आत्मकथा में लिखा है कि जब मैं अफगानिस्तान में तैनाती के दौरान उथल-पुथल में फंसा था, तब मैंने उन 25 लोगों के बारे में इंसान के रूप में नहीं सोचा और उन्हें मार डाला। मैंने उन्हें शतरंज के मोहरे के रूप में देखा, जिसे खेल बोर्ड से खत्म करना जरूरी था। तालिबान ने प्रिंस हैरी के कार्यों को युद्ध अपराध बताया है।

Taliban criticise Prince Harry for remarks over Afghan killings call it war crime
प्रिंस हैरी - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार

ब्रिटेन के प्रिंस हैरी की आत्मकथा 'स्पेयर' 10 जनवरी को जारी होने से पहले ही इसके कुछ हिस्सों के लीक होने से चर्चा में है। इसमें प्रिंस ने दावा किया कि उन्होंने अफगानिस्तान में सैन्य तैनाती के दौरान कम से कम 25 तालिबान आतंकियों को मार गिराया था। इस दावे की तालिबान ने खुले तौर पर आलोचना की है। तालिबान के अंतरिम प्रशासन ने हैरी के कार्यों को युद्ध अपराध बताया व उनके बयानों की निंदा की।



अफगानिस्तान की खामा प्रेस ने शनिवार को बताया कि तालिबान ने हैरी के बयानों को गलत बताया। तालिबान नेता अनस हक्कानी ने ट्विटर पर लिखा कि हैरी ने जिन्हें मारा, वे शतरंज के मोहरे नहीं, बल्कि वह इंसान थे। उनके परिवार थे, जो उनके लौटने का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, प्रिंस हैरी ने अपनी आत्मकथा में लिखा है कि जब मैं अफगानिस्तान में तैनाती के दौरान उथल-पुथल में फंसा था, तब मैंने उन 25 लोगों के बारे में इंसान के रूप में नहीं सोचा और उन्हें मार डाला। मैंने उन्हें शतरंज के मोहरे के रूप में देखा, जिसे खेल बोर्ड से खत्म करना जरूरी था।
विज्ञापन


उनके इस बयान की निंदा करते हुए तालिबान नेता हक्कानी ने कहा, अफगान लोगों के हत्यारों में से बहुतों में इस तरह का विवेक प्रकट करने शालीनता तक नहीं है। तालिबान नेता ने आगे कहा कि प्रिंस अपने युद्ध अपराधों को स्वीकार करें। दूसरी ओर, हक्कानी के बयान को अंतरराष्ट्रीय मीडिया से कई प्रतिक्रियाएं मिलीं, क्योंकि अफगानिस्तान में तालिबान के अत्याचारी शासन ने देश में एक गंभीर मानवीय संकट पैदा कर दिया है।

सुनक बोले, यह शाही परिवार का मामला
ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने प्रिंस हैरी की आत्मकथा में हो रहे खुलासों पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने हैरी के अफगानिस्तान में तैनाती के दौरान जुड़े दावों पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। ब्रिटिश पीएम सुनक ने हैरी के दावों पर कहा, मैं शाही परिवार से जुड़े मामलों पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा। मैं सिर्फ इतना कहना चाहूंगा कि हमारी सेनाएं देश की रक्षा के लिए असाधारण काम कर रही हैं। हम सभी उनकी सेवाओं के लिए भाग्यशाली हैं।

मां के मरने पर पिता ने उन्हें गले नहीं लगाया
प्रिंस हैरी ने स्पेयर में लिखा है कि जब प्रिंसेस डायना यानी उनकी मां की मौत हुई तो किंग चार्ल्स ने उन्हें गले तक नहीं लगाया। चार्ल्स ने सोते हुए प्रिंस हैरी को उठाया और कहा उनकी मां का एक्सीडेंट हुआ है। हैरी ने अपनी मां की मौत के बाद पेरिस की उस जगह पर कार चलाई ताकि उनकी मौत के बारे में कुछ पता चल सके, लेकिन वहां जाकर वो और उलझ गए और उनके मन में कई तरह के सवाल चलने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed