सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India and Dubai's business will reach 100 billion dollars

उम्मीद: सौ बिलियन डॉलर तक पहुंचेगा भारत और दुबई का कारोबार, यह की गई हैं तैयारियां

Ashish Tiwari आशीष तिवारी
Updated Sun, 26 Sep 2021 03:00 PM IST
विज्ञापन
सार
LinksIndexing - Best SEO Indexing Tool

दुबई में भारत के कॉउंसलेट जनरल डॉक्टर अमन पुरी से खास बातचीत। दुबई से आशीष तिवारी की रिपोर्ट
 

India and Dubai's business will reach 100 billion dollars
दुबई में भारत के कॉउंसलेट जनरल डॉक्टर अमन पुरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कोविड ने भारत और दुबई के कारोबार पर जबरदस्त असर डाला है। कभी 60 बिलियन सालाना कारोबार वाले दोनों देश इस वक्त 43 बिलियन डॉलर के कारोबार पर सिमट गए हैं। अब कोशिश है कि अगले 5 सालों में यह कारोबार 100 बिलियन डॉलर के सालाना कारोबार पर पहुंचे। इसके लिए भारत और दुबई में कई अहम करार किए हैं। दुबई में भारत के काउंसलेट जनरल डॉक्टर अमन पुरी ने अमर उजाला से खास बातचीत में भारत और दुबई के बदलते रिश्तों को लेकर लंबी बातचीत की।



व्यापार को 100 बिलियन डॉलर तक ले जाने है कोशिश
दुबई के डिस्टिक 2020 में आयोजित होने वाले एक्सपो की शुरुआत से पहले इंडियन पवेलियन में मौजूद पुरी ने बताया कि भारत और दुबई के कारोबारी रिश्ते हमेशा से बहुत बेहतर रहे हैं। लेकिन कोविड के दौरान भारत और दुबई के बीच होने वाला टर्नओवर कम हो गया। अब इसी व्यापारिक रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए भारत और दुबई में कई तरह एग्रीमेंट साइन किए हैं। पुरी ने बताया भारत और यूएई के बीच फ्री ट्रेड नेगोशिएशन होने वाला है। ऐसा होने से भारत और दुबई के बीच होने वाले व्यापार में न सिर्फ बड़े लाभ होंगे बल्कि टर्नओवर भी बढ़ेगा। भारत के काउंसलेट जनरल डॉक्टर अमन पुरी ने बताया कि अगले 5 साल में भारत और दुबई के बीच होने वाले व्यापार को 100 बिलियन डॉलर तक ले जाने की कोशिश है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जेम्स और ज्वेलरी सेक्टर होगा शामिल 
अमन पुरी ने बताया 100 बिलीयन डॉलर के व्यापार के लिए भारत दुबई के साथ कई तरीके के व्यापार में हिस्सेदारी बढ़ाने वाला है। इसमें जेम्स और ज्वेलरी एक बहुत बड़ा सेक्टर शामिल होगा। पुरी के मुताबिक जल्द ही इस एग्रीमेंट पर दस्तखत हो जाएंगे। इसके अलावा भारत के बड़े कारपोरेट हाउसेस की बड़ी बिजनेस चैन की भी शुरुआत होने की दुबई में संभावना है। इसके लिए इंडियन कारपोरेट और इंडियन काउंसलेट की कई चरणों की बातचीत भी हो चुकी है और अनुमान लगाया जा रहा है अगले कुछ महीने में दुबई के साथ मिलकर इसकी शुरुआत यहां पर कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Trending Videos


टूरिज्म एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत भी भारत और दुबई के बीच बड़े व्यापारिक संबंधों को आगे बढ़ाने की तैयारियां की जा रही है। इंडियन काउंसलेट के मुताबिक कोविड के बाद अब टूरिज्म में बढ़ोतरी होने वाली है। वो कहते हैं कि दुबई की करीब 34 लाख की आबादी में 33 फीसदी आबादी भारत की है। इस लिहाज से दुबई और भारत के रिश्ते कई मामलों में बहुत अहम हो जाते हैं।

अमन पुरी ने बताया कि दुबई में भारत के स्किल्ड मैनपॉवर की बहुत ज्यादा आवश्यकता है। इसके लिए काउंसलेट ने दुबई एक जिम्मेदार महकमे के साथ एग्रीमेंट के लिए भी प्रक्रिया शुरू की है। उन्होंने कहा कि चयन प्रक्रिया के तहत दुबई आने वाले स्किल्ड मैनपॉवर को बेहतर रोजगार मिले इसकी पूरी कोशिश काउंसलेट करता रहता है।

अमेरिका को पछाड़ भारत दुबई का दूसरा बड़ा व्यापारिक साझेदार
2021 की पहली छमाही में अमेरिका को पछाड़कर भारत दुबई का दूसरा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार बन गया है। रविवार को जारी दुबई सरकार के अधिकृत डाटा के मुताबिक, भारत और दुबई के बीच इस साल के पहले छमाही में द्विपक्षीय कारोबार 67.1 अरब दिरहम (करीब 1.35 लाख करोड़ रुपये) का रहा है, जबकि पहले नंबर पर मौजूद चीन के साथ 86.7 अरब दिरहम (करीब 1.75 लाख करोड़) का कारोबार रहा है। 

अमेरिका अब तीसरे नंबर पर पहुंच गया है, जिसका कारोबार 32 अरब दिरहम (करीब 64,511 करोड़ रुपये) रहा है। इस अधिकृत डाटा के हिसाब से भारत और दुबई के बीच कारोबार में पिछले एक साल के दौरान 74.5 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है, जो पिछले साल के पहले छमाही में महज 38.5 अरब दिरहम (करीब 77,615 करोड़ रुपये) था। इसी दौरान दुबई ने चीन के साथ कारोबार में 30.7 फीसदी, जबकि अमेरिका के साथ महज एक फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed