{"_id":"5c46d079bdec22739e2a4603","slug":"britain-prince-philip-car-debris-available-for-sale-online-in-6o-lakh-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटेन: प्रिंस फिलिप की कार का मलबा 60 लाख में बिक रहा ऑनलाइन, दुर्घटना में बाल बाल बचे थे","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
ब्रिटेन: प्रिंस फिलिप की कार का मलबा 60 लाख में बिक रहा ऑनलाइन, दुर्घटना में बाल बाल बचे थे
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 22 Jan 2019 01:42 PM IST
विज्ञापन
ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पति प्रिंस फिलिप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ब्रिटेन के प्रिंस फिलिप की दुर्घटनाग्रस्त कार लैंड रोवर फ्रीलैंडर का मलबा बिक रहा है। ऑनलाइन बेचे जा रहे इस मलबे की कीमत 65 हजार पाउंड (करीब 59 लाख 58 हजार रुपए) रखी गई है। कार के क्षतिग्रस्त पार्ट्स खरीदने के लिए 139 नीलामी की बोलियां भी लगाई जाएंगी। बीते हफ्ते गुरुवार को प्रिंस फिलिप की कार हादसे का शिकार हो गई थी। हादसे के बाद डॉक्टरों ने औपचारिक जांच के बाद प्रिंस को स्वस्थ करार दिया था।
फिलिप की दुर्घटनाग्रस्त कार के मलबे को बेचने से प्राप्त हुई राशि को कैंसर रिसर्च सेंटर यूके भेजा जाएगा। जिससे इस पैसे रकम का सही इस्तेमाल हो सके। मलबा बेचने वाले विक्रेता का दावा है कि उसके पास प्रिंस फिलिप की कार के कुछ पुर्जे हैं। इनमें प्रिंस फिलिप का डीएनए भी हो सकता है, जिससे कुछ मॉड्यूल भी बनाए जा सकते हैं।
प्रिंस फिलिप की उम्र 97 साल है और वे महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पति हैं। बता दें कि गुरुवार को सैंडीग्राम एस्टेट में प्रिंस फिलिप सड़क हादसे का शिकार हो गए थे। इसमें वे बाल-बाल बचे थे। जबकि एक महिला घायल हो गई थी।
विज्ञापन
इसके दो दिन बाद ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग प्रिंस फिलिप नई लैंड रोवर फ्रीलैंडर कार में बिना सीटबेल्ट के कार चलाते देखे गए थे। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस उनके घर गई और सीट बेल्ट पहनकर कार चलाने की हिदायत दी थी।

Trending Videos