West Bengal: कल दो दिवसीय बंगाल दौरे पर कोलकाता पहुंचेंगे संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत
संघ के सूत्रों के मुताबिक संघ प्रमुख संगठनात्मक सफर पर आ रहे हैं। शनिवार और रविवार को संघ प्रमुख के साथ संगठन के नेताओं की कई महत्वपूर्ण बैठकें होंगी। इसमें संघ की शाखाओं और अन्य अनुषांगिक संगठनों के कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया जाएगा...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत एक बार फिर बंगाल आ रहे हैं। वे शनिवार को दो दिवसीय बंगाल दौरे पर कोलकाता पहुंच रहे हैं। यहां उनके कई कार्यक्रम और बैठकें होनी हैं। वे रविवार को कोलकाता से वापसी करेंगे। संघ के सूत्रों के मुताबिक संघ प्रमुख संगठनात्मक सफर पर आ रहे हैं। शनिवार और रविवार को संघ प्रमुख के साथ संगठन के नेताओं की कई महत्वपूर्ण बैठकें होंगी। इसमें संघ की शाखाओं और अन्य अनुषांगिक संगठनों के कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया जाएगा। सूत्रों ने बताया कि वे आरएसएस के अलावा अन्य सामाजिक और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों से भी मिल सकते हैं।
इससे पहले, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने शुक्रवार को असम में माजुली नदी के द्वीप पर स्थित औनियाती सत्र (असमिया वैष्णव मठ) का दौरा किया। यह मठ एकसार धर्म की ब्रह्म संघति का पालन करता है।
एकासरण धर्म की ब्रह्म संघति को सामाजिक-धार्मिक और सांस्कृतिक आंदोलन के रूप में 1449 ई. में श्रीमंत शंकरदेव ने शुरू किया था। यह अहोम राजवंश से जुड़े चार राज सत्रों में से एक है। यह शासन की ओर से संरक्षित पहला सत्र है। माजुली दुनिया के सबसे बड़े नदी द्वीपों में से एक है और इसमें कई सत्र (वैष्णव मठ) हैं।