अमर उजाला
Sat, 6 June 2026
साउथ एक्टर राम चरण की तेलुगु फिल्म ‘पेद्दी’ को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए 2 दिन हो चुके हैं।
‘पेद्दी’ ने दूसरे दिन कितनी कमाई की, जानिए?
रामचरण की फिल्म ‘पेद्दी’ ने दूसरे दिन 26.90 करोड़ रुपये कमाए हैं। जबकि पहले दिन इस फिल्म ने 51 करोड़ रुपये कमाए थे।
फिल्म ने पेड प्रिव्यू शोज में भी ‘पेद्दी’ ने 18.50 करोड़ रुपए कमा लिए थे।
‘पेद्दी’ फिल्म का कुल कलेक्शन 96.40 करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है। रामचरण की यह फिल्म तेलुगु के अलावा हिंदी में भी रिलीज हुई है।
इस फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर, एक्टर बोमन ईरानी और देव्येंदु भी नजर आए हैं।
वरुण धवन की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ और बॉबी देओल की ‘बंदर’ भी शुक्रवार को रिलीज हुईं। इन फिल्मों से ‘पेद्दी’ का बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला था।
फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने पहले दिन 7.50 करोड़ रुपये कमाए हैं। वहीं फिल्म ‘बंदर’ ने पहले दिन सिर्फ 50 लाख रुपये ही कमाए हैं।
‘पेद्दी’ ने ओपनिंग डे पर किया धमाकेदार कलेक्शन, जानें पहले दिन कमाए कितने करोड़