{"_id":"6991d40fe1ca684c4f01f361","slug":"video-family-insistent-on-having-a-bulldozer-run-on-the-accuseds-house-relented-after-police-assurances-2026-02-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलवाने को लेकर अड़े परिजन पुलिस के आश्वासन पर माने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलवाने को लेकर अड़े परिजन पुलिस के आश्वासन पर माने
मथुरा में तैनात उपायुक्त उद्योग के भाई की हत्या के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। रविवार सुबह अंतिम संस्कार की तैयारियों के बीच अचानक माहौल गरमा गया। परिजन और ग्रामीण आरोपियों की गिरफ्तारी किए जाने से लेकर मकान पर बुलडोजर तक चलवाने की मांग करने लगे। इस पर पुलिस अधिकारियों ने विधिक प्रक्रिया के तहत कार्रवाई किए जाने के प्रति आश्वस्त किया। लगभग दो घंटे बाद परिजन शांत हुए और इसके बाद गर्रा नदी के किनारे अंतिम संस्कार किया गया।
थाना क्षेत्र के मुड़रामऊ निवासी रामेंद्र कुमार उपायुक्त उद्योग के पद पर मथुरा में तैनात हैं। गांव में उनकी मां गोमती और सबसे छोटा भाई विजय रहते थे। शनिवार सुबह विजय अपने मकान में ही खून से लथपथ पड़े मिले थे। पेट फाड़े जाने के कारण उनकी आंतें बाहर आ गई थीं। पीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। मेडिकल कॉलेज में मृत घोषित कर दिया गया था। मृतक की मां गोमती की शिकायत पर पुलिस ने दो लोगों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज की थी।
शनिवार को पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद शव गांव पहुंचा था। रविवार सुबह शव का अंतिम संस्कार किए जाने की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान कुछ लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर आक्रोश जताया। साथ ही आरोपियों के घर को बुलडोजर से ढहाने की मांग की। मृतक के परिजनों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हुई। इसी बीच थानाध्यक्ष सोमपाल गंगवार ने भरोसा दिलाया कि कोई भी आरोपी बचेगा नहीं। पुलिस विधिक प्रक्रिया का पालन कर पूरे मामले की जांच कर रही है। यह भी भरोसा दिलाया कि निष्पक्ष जांच हो रही है, जो भी दोषी होगा उसे सख्त सजा दिलाई जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।