सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Baba Mahakal's Message In Adhik Maas Bhasma Aarti: 'Hari In Har, Har In Hari'; Lord Wears Vaishnav Tilak Today

Ujjain News: अधिकमास में बाबा श्री महाकाल ने दिया हरि में हर का संदेश, वैष्णव तिलक लगाकर रमाई भस्म

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sat, 13 Jun 2026 08:07 AM IST
Baba Mahakal's Message In Adhik Maas Bhasma Aarti: 'Hari In Har, Har In Hari'; Lord Wears Vaishnav Tilak Today

ज्येष्ठ अधिकमास कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी पर शनिवार सुबह भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल के दरबार में हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं ने देर रात से ही कतारों में लगकर अपने आराध्य देव बाबा महाकाल के दर्शन किए। सुबह 4 बजे बाबा महाकाल के जागरण के साथ उनकी विशेष पूजा-अर्चना की गई, दिव्य श्रृंगार किया गया और भस्म अर्पित की गई। भक्तों ने इन अलौकिक दर्शनों का लाभ लिया, जिससे पूरा मंदिर परिसर "जय श्री महाकाल" के जयघोष से गुंजायमान हो उठा।

श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में ज्येष्ठ अधिकमास कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी पर शनिवार सुबह 4 बजे भस्म आरती संपन्न हुई। इस दौरान वीरभद्र जी से आज्ञा लेने के बाद मंदिर के पट खोले गए। इसके पश्चात पंडे-पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी देवी-देवताओं की प्रतिमाओं का पूजन-अर्चन किया।

इसके बाद भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर, पंचामृत और फलों के रस से किया गया। पूजन के दौरान प्रथम घंटानाद के साथ "हरि ॐ" का जल अर्पित किया गया। पुजारियों और पुरोहितों ने बाबा महाकाल का भव्य श्रृंगार किया तथा कपूर आरती के उपरांत उन्हें नवीन मुकुट धारण कराया।

इसके बाद महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से भगवान महाकाल के शिवलिंग पर भस्म अर्पित की गई। फिर झांझ-मंजीरों, ढोल-नगाड़ों और शंखनाद के साथ भस्म आरती संपन्न हुई।

आज के श्रृंगार की विशेषता यह रही कि त्रयोदशी के अवसर पर बाबा महाकाल ने "हरि में हर और हर में हरि" का संदेश दिया, जो यह दर्शाता है कि भगवान विष्णु और भगवान शिव एक ही परम तत्व के स्वरूप हैं। भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल को वैष्णव तिलक लगाया गया और भस्म भी अर्पित की गई। भगवान के इस अद्भुत श्रृंगार के दर्शन कर श्रद्धालु भावविभोर हो गए।

मान्यता है कि भस्म अर्पित किए जाने के बाद भगवान महाकाल निराकार से साकार स्वरूप में भक्तों को दर्शन देते हैं।

ये भी पढ़ें- MP Weather Update: मानसून की आहट के बीच मौसम का बदला मिजाज,33 जिलों में बारिश और 5 जिलों में तेज आंधी का अलर्ट


यह है आरती का समय
- भस्म आरती सुबह 4 से 6 बजे तक
- दद्योदक आरती प्रात: 7 से 7:45 बजे तक
- भोग आरती प्रात: 10 से 10:45 बजे तक
- संध्या पूजन सायं 5 से 5:45 बजे तक
- संध्या आरती सायं 7:00 से 7:45 बजे
- शयन आरती रात्रि 10:30 से 11:00 बजे तक
महाकालेश्वर मंदिर मे आरतियों के समय में हुआ यह बदलाव आश्विन मास की पूर्णिमा (शरद पूर्णिमा) तक जारी रहेगा।
 
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Pithoragarh: संकल्प सम्मेलन में हुईं शामिल कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या

13 Jun 2026

VIDEO: भाजपा प्रवक्ता सुरेश जोशी ने गिनाईं केंद्र सरकार के 12 साल की उपलब्धियां

13 Jun 2026

सीतापुर। जिले के प्रभारी मंत्री मनोज पांडेय शुक्रवार देर रात रात्रि चौपाल में टेडवा चिलौला पहुंचे

12 Jun 2026

VIDEO: बागेश्वर पहुंचे प्रभारी मंत्री राम सिंह कैड़ा, कहा- पीएम मोदी के नेतृत्व में विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर है भारत

12 Jun 2026

संग्राम यादव ने कहा- युवाओं को लेकर सरकार को कोई चिंता नहीं

12 Jun 2026
विज्ञापन

संग्राम यादव ने कहा- युवाओं को लेकर सरकार को कोई चिंता नहीं

12 Jun 2026

Meerut: श्रद्धालुओं ने बैंड-बाजों के साथ किया मुनिराज का स्वागत

12 Jun 2026
विज्ञापन

सीतापुर में रात्रि चौपाल में पहुंचे प्रभारी मंत्री, बोले- अब सिर्फ सैफई नहीं सबको समान रूप से मिलती है बिजली

12 Jun 2026

VIDEO: कैंची धाम मेले के लिए हुई ब्रीफिंग, तीन आईपीएस समेत 600 से अधिक कार्मिकों की लगाई ड्यूटी

12 Jun 2026

VIDEO: जेसीबी मशीन में फंसकर एलपीजी लाइन क्षतिग्रस्त, आपूर्ति ठप

पेड़ के नीचे मिला युवक का शव, सिर पर चोट; VIDEO

12 Jun 2026

जमुनीपुर कॉलोनी में जहां-तहां जला रहे कूड़ा, फैल रही दुर्गंध; VIDEO

12 Jun 2026

Meerut: स्वीटी दीदी के प्रवचन सुनकर भाव विभोर हुए भक्त

12 Jun 2026

Meerut: शेर-ओ-शायरी की महफिल से रोशन हुई नौचंदी की शाम

12 Jun 2026

Ujjain: चप्पल के चक्कर में गई चाचा-भतीजे की जान, पसरा मातम

12 Jun 2026

Haridwar: न्याय प्रशासन ने निकाली रैली सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

12 Jun 2026

हाथरस डीएम ने किया बागला जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण

12 Jun 2026

रोहतक अग्निकांड: पूर्व सीएम हुड्डा ने घटनास्थल का लिया जायजा, ज्वाइंट कमिश्नर से बोले- सरकार ने मैं आप देख लूंगा, रिपोर्ट बढ़िया बनाना

12 Jun 2026

सरकारी विभागों पर 20 करोड़ से अधिक बिजली बिल बकाया, VIDEO

12 Jun 2026

Faridabad: फरीदाबाद के सरकारी स्कूल प्राचार्यों को मिलेगा AI प्रशिक्षण, 15 दिवसीय कोर्स तैयार

12 Jun 2026

Nuh: 90 बीपीएल प्लॉटों पर अस्पताल बनाने की तैयारी से गरीबों के आशियाने पर संकट, लगाई न्याय की गुहार

12 Jun 2026

Gurugram: गुरुग्राम के पांच खिलाड़ी एशियन जू-जित्सु चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में चयनित

12 Jun 2026

मेरा गांव मेरी शान: पाकस्मा के ग्रामीणों ने खेल मैदान बनवाने, पेयजल की समस्या को दूर करने समेत उठाई कई मांगें

12 Jun 2026

VIDEO: धूमधाम से मनाया महाराजा सूरजमल का विजय दिवस

12 Jun 2026

VIDEO: महाराजा सूरजमल के विजय दिवस समारोह में आगरा किला में हुआ रागिनी कार्यक्रम

12 Jun 2026

Dhamtari News: धमतरी में गौमांस मिलने से आक्रोशित हिंदू संगठनों का नगर निगम घेराव, की बुलडोजर चलाने की मांग

12 Jun 2026

पुलिस ने लौटाए 38 लाख कीमत के 203 गुमशुदा मोबाइल

12 Jun 2026

VIDEO: जमीन के विवाद में दो युवकों ने खुद पर उड़ेला पेट्रोल, मच गई अफरातफरी

12 Jun 2026

बिजनौर: मुंबई से आई प्रेमिका की हत्या, शव खेत में गाड़ा

12 Jun 2026

छत्तीसगढ़: बिलासपुर में दिनदहाड़े 3 लाख की ठगी, झाड़-फूंक का झांसा देकर बाइक सवार बदमाश हुए फरार; CCTV में कैद

विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed