{"_id":"65fc35ac64bf430a330068a5","slug":"video-pnb-atm-opened-in-isbt-una-passengers-will-get-facility","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : आईएसबीटी ऊना में खुला पीएनबी का एटीएम, यात्रियों को मिलेगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : आईएसबीटी ऊना में खुला पीएनबी का एटीएम, यात्रियों को मिलेगी सुविधा
आईएसबीटी ऊना पहुंचने वाले यात्रियों को पीएनबी एटीएम की सुविधा भी मिलेगी। पंजाब नेशनल बैंक की ओर से गुरुवार को आईएसबीटी ऊना में एटीएम का शुभारंभ कर दिया गया है। एटीएम उपयोगकर्ताओं को इसका बड़ा लाभ मिलेगा। किसी भी परिस्थिति में आईएसबीटी में खेले एटीएम से राशि निकाल पाएंगे। पीएनबी एटीएम का शुभारंभ अवसर पर पंजाब नेशनल बैंक के अंचल प्रबंधक नरेश कुमार गर्ग ने किया। जबकि, पीएनबी हमीरपुर मंडल प्रमुख अरविंद कुमार सरोच सहित आईएसबीटी ऊना के प्रबंधक व एमआरसी ग्रुप के आईएसबीटी ऊना के जीएम प्रवेश शर्मा भी मौजूद रहे। अंचल प्रबंधक नरेश कुमार गर्ग ने कहा कि पंजाब नेशनल बैंक अपने उपभोक्ताओं के लिए बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हमेशा तत्पर है। सार्वजनिक स्थानों पर जरूरत के अनुसार एटीएम श्रंखला स्थापित की जा रही है। कड़ी में आईएसबीटी ऊना में नया एटीएम स्थापित किया गया है। अड्डा में आने वाले यात्रियों को यहां स्थापित एटीएम पर राशि को निकलवाने के लिए 24 घंटे सुविधा उपलब्ध होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।