{"_id":"699db3900aec562e470122bc","slug":"video-30-tola-gold-theft-case-handed-over-to-cia-2026-02-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार: सीआईए को सौंपा गया 30 तोला सोना चोरी का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार: सीआईए को सौंपा गया 30 तोला सोना चोरी का मामला
गांव कालवास की ढाणी में एक घर से 30 तोले सोने के जेवर चोरी मामले की जांच अब आजाद नगर पुलिस थाने से लेकर सीएआई को सौंप दी गई है। मंगलवार को पीड़ित व ग्रामीण पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन से मिले थे। इस दौरान पीड़ित ने इस मामले में आजाद नगर थाना पुलिस पर ठीक से कार्रवाई न करने का आरोप लगाया।
पीड़ित महावीर ने बताया कि संबंधित थाना पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने में ही काफी दिखाई। पुलिस ने पहले चोरी हुए सोने के जेवरों का वजन ही नहीं दर्शाया। इसके बाद पहले 5, फिर 10 और आखिर में 30 तोला सोना लिखा। यही नहीं इस दौरान जांच अधिकारी का कहना था कि गांव में पहले हो चुकी 4 चोरियों के सामान की बरामदगी नहीं हो सकी है तो तुम्हारी क्या होगी। अगर तुम्हें किसी पर शक है तो बात दो, हम उसे पकड़ लेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।