{"_id":"69a6dc3bd46b8a9bcd0bdfeb","slug":"video-temples-remain-closed-due-to-lunar-eclipse-2026-03-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"चरखी दादरी: चंद्र ग्रहण को लेकर मंदिरों के कपाट रहे बंद, महिलाओं ने कीर्तन कर किया भगवान का गुणगान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरखी दादरी: चंद्र ग्रहण को लेकर मंदिरों के कपाट रहे बंद, महिलाओं ने कीर्तन कर किया भगवान का गुणगान
फाग से एक दिन पहले चंद्रग्रहण के चलते सूतक लगने से दादरी में मंगलवार को सुबह मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गए। इस दौरान घरों में पूजन करने के साथ ही मंदिरों में महिलाओं ने भजन कीर्तन कर भगवान का गुणगान किया। चंद्रग्रहण समाप्त होने के बाद मंदिरों के कपाट खोले जाएंगे।
पुजारियों के अनुसार, मंगलवार को दोपहर 3:20 बजे से चंद्रग्रहण शुरू हुआ और यह सांय 6:47 बजे तक रहेगा। चंद्रग्रहण से नौ घंटे पहले सूतक लगने के चलते सुबह 6:20 बजे मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गए। रेस्ट हाउस स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर, बालावाला स्थित श्री गोरी शंकर महादेव मंदिर, कीकरवासनी स्थित बड़ा हनुमान मंदिर, परशुराम चौक समीप ऐतिहासिक प्राचीन शिव मंदिर, चंपापुरी में बने मां दुर्गा मंदिर के अलावा शहर में बने अनेक धामिक संस्थानों के पट बंद रखे गए।
पुजारी कमलेश शर्मा, विशाल शर्मा ने बताया कि ग्रहण के दौरान भजन कीर्तन का विशेष महत्व होता हैं। वहीं उन्होंने बताया कि चंद्र ग्रहण समाप्त होने के बाद मंदिरों में स्थापित प्रतिमाओं को गंगाजल और दूध के साथ स्नान करवाया जाएगा। इसके बाद ही श्रद्धालुओं के लिए मंदिरों के कपाट खोले जाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।