{"_id":"6a198721e0a2aafca30c37f5","slug":"police-make-a-big-disclosure-in-the-case-of-a-minor-girls-suicide-3-years-ago-one-minor-arrested-bastar-news-c-1-1-noi1494-4335555-2026-05-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"जगदलपुर: 3 वर्ष पूर्व नाबालिग के आत्महत्या मामले में पुलिस का बड़ा खुलासा, एक नाबालिग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगदलपुर: 3 वर्ष पूर्व नाबालिग के आत्महत्या मामले में पुलिस का बड़ा खुलासा, एक नाबालिग गिरफ्तार
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 29 May 2026 07:11 PM IST
Link Copied
कांकेर जिले के छोटे बेठिया थाना क्षेत्र में 3 वर्ष पहले एक नाबालिग के द्वारा जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर लिया था। इस मामले को लेकर पुलिस ने जब गंभीरता से जांच की तो पता चला कि नाबालिग गर्भवती थी। जिसके चलते यह कदम उठाया गया था। मामले की जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश कुर्रे ने बताया कि 15 अप्रैल 2023 को एक नाबालिग बालिका द्वारा अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर ली थी। जिसके बाद उसे उपचार के लिए कोमलदेव जिला अस्पताल कांकेर में भर्ती कराया गया था। जहाँ उपचार के दौरान नाबालिग की मौत हो गई थी। मामले में जब छोटे बेठिया पुलिस में पीएम करवाया तो जांच में पता चला कि मृतिका के गर्भ में भ्रूण पाया गया, जिसे सुरक्षित रखकर डीएनए जांच कराया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना छोटेबेठिया में धारा 376(2)(झ) भादवि एवं 4(2) पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया गया। पुलिस टीम द्वारा मुखबीर लगाकर मामले की जाँच की जा रही थी। वही ग्रामीणों से लगातार पूछताछ एवं गहन जांच के माध्यम से मामले की जांच में पता चला कि एक अपचारी बालक द्वारा मृतिका के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया गया। जिससे मृतिका गर्भवती हो गई थी। गर्भवती होने के बाद नाबालिग ने उससे बातचीत करना बंद कर दिया। आवेश में आकर नाबालिग ने अज्ञात पदार्थ का सेवन करते हुए आत्महत्या कर ली। अपचारी बालक द्वारा पुलिस के सामने इस बात को स्वीकार किया। नाबालिग को अभिरक्षा में लेकर किशोर न्याय बोर्ड कांकेर के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में बाल सुधार गृह जगदलपुर भेजा गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।