सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   Bullion trader Pradeep Soni murder case solved all accused arrested team to receive a reward of one lakh in GP

जीपीएम: सर्राफा व्यापारी प्रदीप सोनी की हत्या का खुलासा, सभी आरोपी गिरफ्तार, टीम को मिलेगा एक लाख का इनाम

अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 10 Jun 2026 07:49 PM IST
Bullion trader Pradeep Soni murder case solved all accused arrested team to receive a reward of one lakh in GP
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के कोटमी साप्ताहिक बाजार में सर्राफा व्यापारी प्रदीप सोनी से लूटपाट के दौरान गोली मारकर की गई हत्या के बहुचर्चित मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में शामिल सभी सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त हथियार, कारतूस, वाहन, मोबाइल फोन तथा लूटे गए सोना-चांदी के आभूषण भी बरामद किए हैं।

पूरा मामला 26 मई 2026 को कोटमी साप्ताहिक बाजार में सर्राफा व्यापारी प्रदीप सोनी से सोना-चांदी से भरा बैग लूटने का प्रयास किया गया था। विरोध करने पर मुख्य आरोपी राहुल उर्फ मनीष मंडल ने देशी कट्टे से गोली मार दी, जिससे प्रदीप सोनी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल पुलिस पेट्रोलिंग वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था।

घटना की गंभीरता को देखते हुए बिलासपुर रेंज के महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग स्वयं घटनास्थल पहुंचे थे और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष दिशा-निर्देश दिए थे। इसके बाद गौरेला-पेंड्रा-मरवाही पुलिस सहित बिलासपुर रेंज के विभिन्न जिलों की पुलिस टीमों को जांच में लगाया गया। तकनीकी साक्ष्य, मोबाइल लोकेशन, मुखबिर सूचना और संदिग्धों से पूछताछ के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में सफल रही।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि मुख्य आरोपी खुशीराम साहू निवासी बिटकुला, थाना सीपत, जिला बिलासपुर ने बिहार और झारखंड के अपने साथियों राहुल उर्फ मनीष मंडल, सुजीत उर्फ राजू दास, संतोष कुमार दास तथा अपने भतीजे राजाराम साहू के साथ मिलकर वारदात की योजना बनाई थी। आरोपियों ने कई दिनों तक कोटमी बाजार में सर्राफा व्यापारियों की गतिविधियों की रेकी की और फिर सुनियोजित तरीके से घटना को अंजाम दिया।

वारदात के बाद आरोपी लूटे गए आभूषणों के साथ फरार हो गए थे। पुलिस ने मुख्य आरोपी राहुल उर्फ मनीष मंडल को बिहार के बांका जिले से, सुजीत उर्फ राजू दास को बिहार के रजौन क्षेत्र से तथा संतोष कुमार दास को झारखंड के गोड्डा जिले से गिरफ्तार किया। पूछताछ में सभी आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर दो देशी कट्टे, चार जिंदा कारतूस, एक खोखा, 40 ग्राम सोना, 4 किलो 480 ग्राम चांदी, सात मोबाइल फोन, दो मोटरसाइकिल तथा घटना में प्रयुक्त एक स्विफ्ट कार बरामद की है। लूटे गए आभूषणों का हिस्सा टेकरी और अन्य स्थानों पर छिपाकर रखा गया था, जिसे भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में कुछ आरोपी बिहार और झारखंड में लूट एवं चोरी के कई मामलों में पूर्व से आरोपी रहे हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बहुचर्चित सर्राफा व्यापारी हत्याकांड के खुलासे को जिले की पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

वही लूट एवं हत्याकांड का सफल खुलासा कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पूरी पुलिस टीम को बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) रामगोपाल गर्ग ने एक लाख रुपये नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है। आईजी ने मामले की विवेचना और आरोपियों की गिरफ्तारी में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य की सराहना की है। घटना दिवस को ही मामले की गंभीरता को देखते हुए आईजी रामगोपाल गर्ग स्वयं घटनास्थल पहुंचे थे और अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए विशेष दिशा-निर्देश दिए थे। इसके बाद गौरेला-पेंड्रा-मरवाही पुलिस द्वारा अलग-अलग टीमों का गठन कर तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर सूचना और अन्य सुरागों के आधार पर लगातार जांच की गई। पुलिस ने महज 16 दिनों के भीतर पूरे मामले का खुलासा करते हुए अंतर्राज्यीय गिरोह के सभी सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में छत्तीसगढ़, बिहार और झारखंड के आरोपी शामिल हैं।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त देशी कट्टे, जिंदा कारतूस, मोबाइल फोन, मोटरसाइकिल, स्विफ्ट कार तथा लूटे गए सोना-चांदी के आभूषण भी बरामद किए हैं। आरोपियों ने पूछताछ में अपराध स्वीकार करते हुए लूट और हत्या की पूरी साजिश का खुलासा किया। मामले के सफल खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद आईजी रामगोपाल गर्ग ने पूरी पुलिस टीम की प्रशंसा करते हुए एक लाख रुपये के नगद पुरस्कार की घोषणा की है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह पुरस्कार टीम की मेहनत, समर्पण और उत्कृष्ट पुलिसिंग को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से दिया जा रहा है। जिले में चर्चित इस हत्याकांड के शीघ्र खुलासे से व्यापारियों और आम नागरिकों ने भी राहत की सांस ली है। वहीं पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Video: कठौता झील में घटा जलस्तर, गोमती नगर और इंदिरा नगर में पानी संकट गहराया

10 Jun 2026

रोहतक में डी पार्क अग्निकांड में झुलसे तीनों लोगों का हुआ अंतिम संस्कार

10 Jun 2026

Video: पुलिस की मौजूदगी में खुला विद्या मंदिर गर्ल्स हाईस्कूल का ताला

10 Jun 2026

लुधियाना में बुड्ढे नाले को लेकर सांसद संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने अधिकारियों के साथ की बैठक

10 Jun 2026

यमुनानगर में मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल में दमकल विभाग की मॉक ड्रिल, स्टाफ को सिखाए आग से बचाव के तरीके

10 Jun 2026
विज्ञापन

भिवानी रैली में जोरदार भागीदारी करेंगी मिड-डे मील कार्यकर्ता, नारनौल में मांगों को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

10 Jun 2026

फतेहाबाद में नर्सिंग ऑफिसर की नाराजगी नहीं हुई दूर, माफी मांगने पर अड़ी, बोलीं- मानहानि हुई

10 Jun 2026
विज्ञापन

रायबरेली में शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंक सपा-कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

10 Jun 2026

रायबरेली में आंधी-तूफान से 100 से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति ठप, भीषण गर्मी में बढ़ी परेशानी

10 Jun 2026

गोंडा में एसी व इंडक्शन ने बिगाड़ी बिजली व्यवस्था, रिकॉर्ड स्तर पर 895 एमवीए पहुंची मांग

10 Jun 2026

पीएम मोदी के ऐतिहासिक12 वर्ष, कालूसिद्ध में हवन-कीर्तन और कार्यक्रम का आयोजन

10 Jun 2026

हमीरपुर: NH-34 के जाम ने छीना परीक्षा का मौका, दो घंटे लेट पहुंची कानपुर की छात्रा

10 Jun 2026

शिव मंदिर के सरोवर में डुबे किशोर को तलाशने में जुटी SDRFटीम

10 Jun 2026

रायबरेली के खीरों ब्लॉक परिसर में चला स्वच्छता अभियान, प्लास्टिक अपशिष्ट का किया गया निस्तारण

10 Jun 2026

बहराइच में तीन तलाक और उत्पीड़न के आरोप, विवाहिता ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

10 Jun 2026

Bijnor: बहू ने खुद को लगाई आग, तो सास ने खा लिया जहर

10 Jun 2026

पठानकोट में कैदियों को ले जा रही पुलिस बस की चपेट में आया बाइक सवार

10 Jun 2026

रोहतक में मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मार्च निकाला

10 Jun 2026

अयोध्या में तीसरे दिन पहली पाली की पुलिस भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न

10 Jun 2026

Una: बडूही बाजार में स्मार्ट मीटर को लेकर बिजली बोर्ड और व्यापारियों में विवाद, 15 जून तक मिली मोहलत

10 Jun 2026

Shimla: श्यामला मंथन कार्यक्रम में प्रदेश भर के शायरों ने प्रस्तुत की अपनी रचनाएं

10 Jun 2026

मोगा कोर्ट में पेश हुए सांसद स्वाति मालीवाल के वकील

बाराबंकी में मामूली विवाद में संविदाकर्मी टेक्नीशियन की पीट-पीटकर हत्या

10 Jun 2026

बाराबंकी में तीन मौतों से शादी की सालगिरह की खुशियां मातम में बदलीं

10 Jun 2026

यमुना सिटी में हादसा: तेज आंधी से पांच मंजिला निर्माणाधीन भवन की दीवार गिरी, दो मंजिला मकान ढहा

10 Jun 2026

Video: ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति के स्थापना दिवस पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित

10 Jun 2026

Kullu: युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए प्रशिक्षण शिविर लगाया

10 Jun 2026

Solan: प्रधानमंत्री के सर्वाधिक लंबे कार्यकाल को लेकर भाजपा सोलन शहरी मंडल ने किया हवन का आयोजन

10 Jun 2026

विधायक डॉ. नीरज बोरा ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की

10 Jun 2026

Gurugram Weather: मिलेनियम सिटी में चली तेज हवाएं, पार्क में बड़ा पेड़ गिरा

10 Jun 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed