सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   handball trial

सब जूनियर नेशनल हैंडबॉल चैंपियनशिप के लिए हुआ ट्रायल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 12:32 AM IST
विज्ञापन
handball trial
रुद्रपुर स्टेडियम में ट्रायल में शामिल खिलाड़ीं। संवाद - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
सब जूनियर नेशनल हैंडबॉल चैंपियनशिप के लिए हुआ ट्रायल
Trending Videos

- लखनऊ में 27 फरवरी से तीन मार्च तक होगी प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। हैंडबॉल एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की ओर से 37वीं सब जूनियर नेशनल (बालिका वर्ग) हैंडबॉल चैंपियनशिप के लिए बुधवार को रुद्रपुर स्टेडियम में ट्रायल हुआ। उत्तराखंड की 16 सदस्यीय टीम के लिए 34 खिलाड़ियों ने ट्रायल दिया। यह प्रतियोगिता 27 फरवरी से तीन मार्च तक केडी सिंह बाबू स्टेडियम लखनऊ में होनी है।
रुद्रपुर स्टेडियम में आयोजित ट्रायल के बाद 16 सदस्यीय टीम का चयन किया गया। उत्तरांचल ओलंपिक संघ के महासचिव व हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष डॉ. डीके सिंह ने बताया कि ट्रायल प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचीं 34 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि चयनित खिलाड़ियों के दस्तावेजों की जांच की जा रही है। जांच का कार्य पूर्ण होने के बाद ही खिलाड़ियों के नामों की घोषणा की जाएगी। चयन प्रक्रिया हैंडबॉल उत्तराखंड पुलिस टीम के एनआईएस प्रशिक्षक सुनील पाठक की देखरेख में संपन्न हुई। वहां मुख्य अतिथि जिला क्रीड़ाधिकारी अख्तर अली रहे। इस दौरान हैंडबॉल संघ के कोषाध्यक्ष कौशल किशोर सिंह, नैनीताल जूडो संघ के सचिव दिनेश कुमार, नंदिनी हिरणवाल, रीता पाटनी, हैंडबॉल प्रशिक्षक रघु रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
फोटो-16 आरडीपी 02पी- रुद्रपुर स्टेडियम में ट्रायल में शामिल खिलाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed