सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Transport Agreement in delhi or punjab.

यूपी- हिमाचल के बाद अब दिल्ली और पंजाब से भी उत्तराखंड की करार की तैयारी 

ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 11 Apr 2016 08:57 PM IST
विज्ञापन
Transport Agreement in delhi or punjab.
बस - फोटो : file photo
विज्ञापन
परिवहन विभाग ने यूपी के बाद पंजाब और दिल्ली से परिवहन समझौते की तैयारी शुरू कर दी है। अभी राज्य गठन से पहले यूपी के समय हुए करार के तहत ही इन राज्यों में बसों का संचालन हो रहा था। 
Trending Videos


सचिव परिवहन सीएस नपल्च्याल ने बताया कि दिल्ली और पंजाब के साथ करार के लिए काम शुरू कर दिया गया है। बसों के फेरों के संबंध में शर्तें तैयार की जा रही हैं। बसों के फेरों और किलोमीटर की संख्या बढ़ाई जा सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रावधान और शर्तें फाइनल होने के बाद पंजाब और दिल्ली के परिवहन निगम के अधिकारियों की बैठक होगी। इसके साथ ही बसों के संचालन के संबंध में समय सारिणी भी बनाई जाएगी।

चार पॉल्युशन कंट्रोल यूनिट मिलीं
परिवहन विभाग ने प्रदूषण फैला रहे वाहनों की जांच के लिए चार पॉल्युशन कंट्रोल यूनिट मंगा ली हैं। देहरादून, हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर और हल्द्वानी के अधिकारियों को यूनिटें उपलब्ध करा दी गई हैं। यहां पर चार पहिया और दुपहिया वाहनों की जांच की जाएगी। इसके बाद अन्य जिलों में यूनिटें मुहैया कराई जाएंगी।

परिवहन विभाग में तबादले जल्द 
परिवहन विभाग में स्थानांतरण नीति लागू की जा रही है। नीति के लिहाज से अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले किए जाएंगे।

सचिव परिवहन सीएस नपल्च्याल ने बताया कि फिलहाल पटलों पर बदलाव के आदेश जारी कर दिए गए हैं। कोई कर्मचारी एक पटल पर दो साल से अधिक काम नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed