सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The head of the operator was broken for asking for rent money.

किराए के पैसे मांगने पर परिचालक का सिर फोड़ा

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
The head of the operator was broken for asking for rent money.
विज्ञापन
रुड़की डिपो की बस में दिल्ली से सवार हुए 2 यात्रियों ने किराये के पैसे मांगने पर अपने साथियों को रास्ते में बुलाकर परिचालक से मारपीट की। साथ ही परिचालक से करीब 5600 रुपये लूटकर फरार हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने घायल परिचालक का इलाज करवाया और सिविल लाइन कोतवाली में जाकर आरोपी खिलाफ तहरीर दी।
Trending Videos

मंगलवार शाम को रुड़की रोडवेज डिपो की बस दिल्ली से हरिद्वार के लिए रवाना हुई। बस पर परिचालक विकास कुमार और चालक महक सिंह थे। दिल्ली से ही बस में तीन यात्री सवार हुए। परिचालक ने उनसे टिकट के पैसे मांगे तो उन्होंने पैसे नहीं होने की बात कहकर आगे चलकर एटीएम से निकालने की बात कही और टिकट बनवा लिया। परिचालक के बार-बार पैसे मांगने पर उन्होंने पैसे नहीं दिए और मंगलौर तक आ गए आगे। यहां पहुंचने पर एक यात्री पैसे देकर उतर गया, जबकि अन्य 2 यात्रियों ने रुड़की के बाद आरआर सिनेमा पर पैसे देने की बात कही। जैसे ही बस रुड़की से आरआर सिनेमा पर पहुंची तभी अचानक बस के सामने तीन बाइकों पर सवार नौ युवक उतरे। बाइक से उतरते ही उन्होंने बस रुकवा ली। उनमें से 6 लोग हाथों में सरिया लेकर बस में घुस गए और परिचालक के साथ मारपीट करने लगे। इ
विज्ञापन
विज्ञापन

स दौरान एक आरोपी ने परिचालक के सिर पर सर सरिये से वार कर उसे गंभीर घायल कर दिया। जबकि दूसरे आरोपी ने परिचालक से करीब 5600 रुपये छीन लिए। वही दो युवकों ने बस की चाभी निकाल ली और चालक से भी लूटपाट करने की कोशिश की। जब तक बस में सवार यात्री कुछ समझ पाते आरोपी लूटपाट कर फरार हो गए। घटना की सूचना जैसे ही विभाग में पहुंची तो हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने तुरंत परिचालक को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया। बाद में रुड़की डिपो के एआरएम आलोक बेनीवाल सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी चालक और परिचालक को लेकर सिविल लाइन कोतवाली पहुंचे। यहां उन्होंने लूटपाट की तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed