सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   राम के नाम पर कोई राजनीति नहीं, अब केवल मंदिर बनना है: स्वामी यतींद्रानंद गिरी

राम के नाम पर कोई राजनीति नहीं, अब केवल मंदिर बनना है: स्वामी यतींद्रानंद गिरी

Updated Fri, 09 Nov 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
राम के नाम पर कोई राजनीति नहीं, अब केवल मंदिर बनना है: स्वामी यतींद्रानंद गिरी
विज्ञापन
रुड़की। राम मंदिर निर्माण के लिए स्वामी सत्यमित्रानंद जी महाराज के आमरण अनशन से पहले महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरी महाराज रुड़की में 11 नवंबर को भक्तों के साथ एक दिवसीय सांकेतिक उपवास करेंगे। उनका कहना है कि देश में राम के नाम पर अब कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए, अब मंदिर बनना है। उन्होंने कहा कि स्वामी सत्यमित्रानंद को यदि अनशन पर बैठना पड़ा तो देश में उबाल आ जाएगा। लिहाजा उनके अनशन से पहले केंद्र सरकार कानून बनाकर मंदिर निर्माण शुरू करे, इसके लिए उन्होंने सांकेतिक अनशन का निर्णय लिया है।
Trending Videos

श्री पंचदशनाम जूना के वरिष्ठ महामंडलेश्वर एवं रुड़की स्थित जीवनदीप आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरी जी महाराज 11 नवंबर को रुड़की में लक्ष्मी नारायण मंदिर के सामने गंगनहर के घाट पर राम मंदिर निर्माण के लिए एक दिवसीय सांकेतिक उपवास करेंगे। उनकी मांग है कि केंद्र सरकार कानून बनाकर मंदिर का तुरंत निर्माण करें। उन्होंने कहा कि स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी जी के अनशन पर बैठने की नौबत नहीं आनी चाहिए। यदि ऐसा हुआ तो पूरा देश हिल उठेगा और नई क्रांति का जन्म होगा। उन्होंने मंदिर के निर्माण में देरी के प्रति आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि 400 साल पहले श्रीराम की पवित्र जन्मभूमि पर बना भव्य मंदिर विदेशी आक्रांताओं ने तोड़ दिया गया था, उसी स्थान पर भव्य मंदिर के लिए सैकड़ों वर्ष से हिंदू समाज लड़ाई लड़ रहा है। कोर्ट की ओर से भी निर्णय में देरी की जा रही है। राम जन्मभूमि पर राम का मंदिर बनना चाहिए, इसके लिए केंद्र की सरकार संसद में कानून लाए और निर्माण शुरू कराए। उन्होंने कहा कि स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी जी ने छह दिसंबर के बाद आमरण अनशन की घोषणा की है, लेकिन इसकी नौबत ही नहीं आनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
पीएम के भाई पंकज मोदी के साथ किया डोली पूजन
यतींद्रानंद गिरी जी महाराज ने पीएम नरेंद्र मोदी के भाई पंकज मोदी के साथ बृहस्पतिवार को भगवान बद्रीनाथ के दर्शन किए और इसके बाद केदारनाथ में भगवान की डोली का पूजन किया। इसके बाद वे केदारनाथ गए। यहां कपाट बंद होने से पहले डोली पूजन किया। इसके बाद उन्होंने शंकराचार्य की समाधि के दर्शन किए। इस दौरान बड़ी संख्या में भक्त भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed