{"_id":"69e23b192d9df2dbe50eb9fa","slug":"anger-erupted-over-drinking-water-crisis-and-poor-condition-of-roads-pwd-office-locked-shrinagar-news-c-53-1-sdrn1038-121946-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: पेयजल संकट व सड़कों की बदहाली पर फूटा गुस्सा, लोनिवि कार्यालय में जड़ा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: पेयजल संकट व सड़कों की बदहाली पर फूटा गुस्सा, लोनिवि कार्यालय में जड़ा ताला
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Fri, 17 Apr 2026 07:22 PM IST
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग कीर्तिनगर के कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करते ग्रामीण और कांग्रेसी कार्यकर्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कीर्तिनगर : ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने निकाली रैली, तहसील में किया प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
कीर्तिनगर। विकास खंड के चौरास सहित आसपास के क्षेत्र में लंबे समय से पेयजल किल्लत और बदहाल सड़क पर शुक्रवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य चौरास डॉ. प्रताप भंडारी के नेतृत्व में ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने रैली निकाली और लोनिवि कार्यालय कीर्तिनगर में तालाबंदी कर तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। उन्होंने शासन- प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
चौरास क्षेत्र की नैथाणा ग्राम सभा सहित आसपास के गांवों में पेयजल संकट बना हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि कोटेश्वर-सिल्काखाल पंपिंग पेयजल योजना होने के बावजूद ग्रामीणों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों ने क्षेत्र की खराब सड़कों पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने गडासू-भ्यूपाणी मार्ग निर्माण, नैथाणा-बैरांगना गुठाई तोक मार्ग का डामरीकरण, पटवाड़ा-सोनी और मंजाकोट-बंदासा मार्ग के निर्माण की मांग उठाई। इसके अलावा धौड़ंगी-धबधार और छाम-खलयानी क्षेत्रों में घरेलू गैस सिलेंडर की नियमित आपूर्ति की मांग भी की गई। लोगों ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की घोषणा के बावजूद नौड़ा धौलियाणा-चोन्नीखाल तथा डांडा बुडाली से संकरा बडियारगढ़ मार्ग का निर्माण अभी तक नहीं हुआ है। सूचना पर उपजिलाधिकारी मंजू राजपूत मौके पर पहुंचीं और लोक निर्माण विभाग, जल संस्थान व प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अधिकारियों के साथ बैठक कर समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। इस मौके पर ग्राम प्रधान रीना देवी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख विजयंत सिंह, निजवाला, जिला पंचायत सदस्य निर्मला भंडारी और कविता देवी आदि मौजूद थे।
बोले अधिकारी.....
लोनिवि के ईई धीरेंद्र कुमार ने बताया कि सड़कों का सर्वे जारी है और वन विभाग से सैद्धांतिक स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। वहीं जल संस्थान के अवर अभियंता राहुल कोटियाल ने आश्वासन दिया कि योजना के पूर्ण संचालन तक प्रभावित गांवों में टैंकरों से नियमित जलापूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन
Trending Videos