{"_id":"57448f1d4f1c1bb51569201b","slug":"after-the-storm-left-a-trail-of-destruction-everywhere","type":"story","status":"publish","title_hn":"तूफान के बाद हर तरफ तबाही का मंजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तूफान के बाद हर तरफ तबाही का मंजर
ब्यूरो, अमर उजाला बागेश्वर।
Updated Tue, 24 May 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
तूफान से नुकसान
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सोमवार शाम आए भीषण अंधड़ और भारी बारिश से ग्रामीण क्षेत्रों में काफी क्षति हुई है। तेज बारिश से गैरखेत, पोथिंग और भाटनीकोट में अनेक लोगों के घर जमींदोज हो गए हैं। इंटर कॉलेज हरसीला, क्वैराली और प्राइमरी स्कूल पुड़कुनी की छत पर लगे टिनशेड हवा में उड़ गए हैं। पेड़ उखड़ने और पहाड़ी से मलबा गिरने से सड़कें बंद पड़ी हैं। सड़कों के बंद होने से ग्रामीणों को कई परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। ग्रामीणों ने सड़कों को शीघ्र खोलने और राहत कार्य शीघ्र शुरू करने की मांग की है।
Trending Videos
बीते सोमवार को आए अंधड़ और तेज बारिश से कपकोट ग्राम पंचायत गैरखेत ग्राम पंचायत के तेज सिंह, अमर सिंह, जगत सिंह, गोपाल सिंह, अजित सिंह, प्रताप सिंह, दरबान सिंह, भगवत सिंह के मकानों की छतें उड़ गई हैं। मकानों में बड़ी-बड़ी दरारेें पड़ गईं हैं। तेज बारिश से लोगों के घरों में रखा सामान खराब हो गया है। भारी बारिश से गांव की प्राइमरी पाठशाला को भी काफी क्षति पहुंची है। ग्राम प्रधान दरबान सिंह कपकोटी ने तहसील प्रशासन से क्षति का आकलन करके भरपाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
उधर, पुड़कुनी ग्राम पंचायत में तारा सिंह बघरी का मकान क्षतिग्रस्त हो गया है, जबकि राम सिंह के घर के पास बिजली की लाइन क्षतिग्रस्त हो गई हैं। गांव को जोड़ने वाली पीएमजीएसवाई की हरसीला-पुड़कुनी सड़क के कफौली के पास सड़क पर पेड़ गिरने और मलबा भरने से वह बंद हो गई है। सड़क के बंद होने से वहां 10 टैक्सियां फंसी हैं। सड़क के नहीं खुलने के कारण ग्रामीणों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।
ग्राम प्रधान आनंद मेहता और सामाजिक कार्यकर्ता विशन सिंह लुम्याल ने शासन प्रशासन से सड़क को खोलने और क्षति की शीघ्र भरपाई करने की मांग की है। वहीं बारिश से इंटर कॉलेज हरसीला के रसोई घर और एक और कक्ष को काफी नुकसान हुआ है। अंधड़ से भाटनीकोट प्रताप राम के घर की छत उड़ गई है। पीड़ितों ने घरों के पुनर्निर्माण के लिए सहायता राशि देने की मांग की है। अंधड़ से इंटर कॉलेज क्वैराली के तीन कमरों की छत उड़ गई हैं। प्रधानाचार्य केडी पांडे ने प्रशासन और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को सूचना दे दी है।
उधर चौगांवछीना के ललिता प्रसाद और कमल टम्टा के घरों की छत और दीवार गिर गई। वहां एवरग्रीन पब्लिक स्कूल की छत हवा उड़ गई। इसके अलावा क्षेत्र भर में फल-सब्जियों को भी काफी नुकसान पहुंचा है। बीडीसी सदस्य कमल टम्टा और ग्रामीणों ने प्रभावितों को अधिक से अधिक मुआवजा देने की मांग की है। उधर, द्यांगण के फकीर सिंह का पॉलीहाउस हवा में उड़ गया है। सब्जी उत्पादक की पॉलीहाउस के भीतर उगाई गई सब्जियां खराब हो गई हैं।
भारी बारिश और अंधड़ से गैरखेत के दीवान सिंह की आम और नाशपाती से लदे पेड़ तबाह हो गए हैं। अंधड़ से रजीन देवी की आम के 18 पेड़ बर्बाद हो गए हैं। भारी बारिश से इसी गांव के मोहन सिंह कपकोटी के आम, नाशपाती और आड़ू के 26 पेड़ों पर लदे फल बर्बाद हो गए हैं।

कमेंट
कमेंट X