{"_id":"574348e34f1c1b164d6910e0","slug":"accused-of-stealing-beating","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के आरोपी की धुनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी के आरोपी की धुनाई
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा।
Updated Mon, 23 May 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
चोरी के आरोपी की धुनाई
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सोमवार को एक बदमाश भीड़ भरे चौक बाजार में खरीददारी कर रही महिला से पर्स छीनकर भागने लगा। महिला के शोर मचाने पर पर्स लेकर भाग रहे बदमाश को कुछ ही दूरी पर लोगों ने दबोच लिया और उसकी जमकर पिटाई की। लोगों ने उसकी तलाशी ली और जेब से चोरी के ढाई हजार से अधिक रुपये भी मिल गए। खूब पिटाई खाने के बाद जेब कतरा मौका पाते ही लोगों के चंगुल से भाग खड़ा हुआ, लेकिन पुलिस तब भी नहीं पहुंची।
Trending Videos
काकड़ीघाट के निकट नैनीपुल के कूल गांव निवासी गीता जीना खरीददारी के लिए अल्मोड़ा आई थीं। दिन में करीब 12.30 बजे चौक बाजार में लोहे के शेर के पास एक बदमाश उसका पर्स छीनकर भाग निकला। महिला ने हिम्मत नहीं हारी और शोर मचाते हुए उसकी पीछे भागने लगी। इस बीच बाजार के कई व्यापारियों और अन्य लोगों ने भी जेब कतरे का पीछा किया। चौक बाजार से धारानौला को जाने वाले रास्ते में लोगों ने उसे दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह शातिर बदमाश खुद को बेकसूर बताकर पर्स छीनने से मुकरने लगा। कुछ लोगों ने उसके हाथ पैर पकड़ कर जेब की तलाशी ली। उसकी जेब से चोरी के ढाई हजार रुपये से अधिक की नकदी बरामद हुई। इसके बाद भीड़ ने उसे पकड़ कर पीटना शुरू कर दिया। काफी पिटाई के बाद जैसे ही मौका मिला बदमाश भीड़ के चंगुल से भाग निकला। लोगों ने चोर की जेब से बरामद ढाई हजार रुपये की नगदी महिला को थमा दी। लोगों का आरोप है कि पुलिस की ढिलाई के कारण नगर में आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं।
अल्मोड़ा। गर्मी बढ़ने के साथ ही मैदानी इलाकों से जेब कतरों और अन्य संदिग्ध किस्म के लोग भी अल्मोड़ा और आसपास के क्षेत्रों में पहुंच गए हैं। लोगों का कहना है कि पुलिस की ढिलाई के चलते जेबकतरे पटाल बाजार और स्टेशनों में भीड़ वाले स्थानों पर लोगों की जेब से नकदी और पर्स चुरा रहे हैं। आए दिन जेब कटने की घटनाएं हो रही हैं। दूर दराज से खरीददारी को आने वाले लोग पुलिस में शिकायत भी दर्ज नहीं कराते।
लोगों का आरोप है कि बाजार में पुलिस की गश्त नहीं हो रही है। पुलिस वाले मुख्य बाजारों में मौजूद नहीं रहते जिससे संदिग्ध किस्म के लोग, चोर, जेब कतरे आसानी से गतिविधियां चला रहे हैं। दिलचस्प बात है कि जिला अस्पताल के निकट चोर को पकड़ने और पिटाई का प्रकरण करीब आधे घंटे तक चलता रहा, लेकिन पुलिस की गश्ती टीम को पता तक नहीं चला और आखिरकार चोर वहां से भाग निकला। लोगों का आरोप है कि पुलिस की ढील के चलते बाजारों में संदिग्ध लोगों का आवागमन बढ़ गया है। लोगों ने बाहर से आने वाले लोगों का सत्यापन कराने की मांग की है।

कमेंट
कमेंट X