सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi News Police Commissioner takes charge handle protesters inspects Prime Minister parliamentary office

Varanasi News: प्रदर्शनकारियों से निबटने को सीपी ने संभाली कमान, प्रधानमंत्री के संसदीय कार्यालय का निरीक्षण

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Tue, 16 Jun 2026 05:46 AM IST
विज्ञापन
सार
LinksIndexing - Best SEO Indexing Tool

Varanasi News: वाराणसी में प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने स्वयं मोर्चा संभाला। उन्होंने लंका चौराहे पर पुलिसकर्मियों को ब्रीफ कर सुरक्षा संबंधी आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही प्रधानमंत्री के संसदीय कार्यालय, लंका, मालवीय चौराहा और नरिया मार्ग का निरीक्षण कर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की।

Varanasi News Police Commissioner takes charge handle protesters inspects Prime Minister parliamentary office
पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

वाराणसी में नीट (यूजी) 2026 पेपर लीक मामले को लेकर अपना दल (कमेरावादी) द्वारा प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर कमिश्नरेट पुलिस पूरे दिन हाई अलर्ट पर रही। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने स्वयं मोर्चा संभाला और विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण किया।



सोमवार को पुलिस आयुक्त ने प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) क्षेत्र, मालवीय चौराहा और नरिया तक पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मौके पर तैनात अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सतर्क रहने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएचयू के सिंहद्वार पर प्रदर्शन की संभावना को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था विशेष रूप से कड़ी की गई थी। पुलिस आयुक्त ने लंका स्थित मालवीय चौराहे पर पुलिस बल को ब्रीफ करते हुए निर्देश दिया कि सभी पुलिसकर्मी हेलमेट, डंडा, बॉडी प्रोटेक्टर और निर्धारित असलहों के साथ ड्यूटी पर तैनात रहें। साथ ही आवश्यकता के अनुसार बैरिकेडिंग, रस्सों और अन्य सुरक्षा संसाधनों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

विज्ञापन

शहर में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए सीसीटीवी कैमरों के साथ-साथ ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की गई। पुलिस प्रशासन ने प्रत्येक गतिविधि पर नजर बनाए रखी ताकि किसी भी तरह की अवांछनीय घटना को समय रहते रोका जा सके। पुलिस आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि भीड़ में शामिल अराजक तत्वों की तत्काल पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

उन्होंने कहा कि बिना अनुमति किसी भी प्रकार के जुलूस, रैली या धरना-प्रदर्शन की अनुमति नहीं है। यदि कोई व्यक्ति या समूह कानून-व्यवस्था प्रभावित करने का प्रयास करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों को लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रहने, विभिन्न प्वाइंट्स पर तैनात पुलिस बल का मनोबल बढ़ाने और उन्हें समय-समय पर आवश्यक निर्देश देने को कहा गया।

पुलिस आयुक्त ने पीएमओ कार्यालय से लेकर मालवीय चौराहा और नरिया तक पैदल भ्रमण कर सुरक्षा तैयारियों का निरीक्षण किया और कानून-व्यवस्था के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने पर जोर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed