सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   शिक्षक चुस्त, स्नातक रहे सुस्त

शिक्षक चुस्त, स्नातक रहे सुस्त

Varanasi Updated Mon, 24 Mar 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। विधान परिषद वाराणसी खंड के शिक्षक निर्वाचन के आठ और स्नातक के 31 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला रविवार को मतपेटिकाओं में बंद हो गया। कहासुनी और तनातनी के बीच वाराणसी, चंदौली, गाजीपुर, जौनपुर, बलिया, मिर्जापुर, सोनभद्र और भदोही समेत आठ जिलों के 381 बूथों पर 67.54 फीसदी शिक्षकों और 42.21 प्रतिशत स्नातक मतदाताओं ने वोट डाले। मतपेटियों को देर रात तक चौकाघाट स्थित सांस्कृतिक संकुल में बने स्ट्रांग रूम में जमा कराया जाता रहा। मतगणना 26 मार्च से शुरू होगी।
Trending Videos

तगड़े सुरक्षा बंदोबस्त के बीच सुबह आठ बजे मतदान शुरू हो गया। शुरुआती दो घंटे में स्नातक में आठ और शिक्षक में 13 प्रतिशत वोट डाले गए। दोपहर बाद मतदान की गति में तेजी आई तो दो बजे तक स्नातक में 29 एवं शिक्षक में 59 प्रतिशत मतदान हुआ। प्रत्याशियों की चौकियों पर दिन भर गहमागहमी रही। समर्थक और वोटर मतदाता सूची में नाम देखने और पर्ची बनवाने में लगे रहे। इक्का-दुक्का कहासुनी की घटनाओं को छोड़कर मतदान शांतिपूर्ण हुआ। तहसील सदर और पांडेयपुर पिसनहरिया मतदान केंद्र पर कुछ प्रत्याशियों ने दो सौ मीटर के दायरे के अंदर अपनी चौकियां लगा रखी थीं। एडीएम सिटी एमपी सिंह और एसपी सिटी राहुल राज ने उनसे चौकियों को दायरे से बाहर करने का निर्देश दिया। पुलिस ने जब चौकियां हटानी शुरू की तो प्रत्याशियों के समर्थकों से उनकी कहासुनी होने लगी। हंगामे के बीच पोस्टर-बैनर और चौकियां हटवा दी गईं। कैंट इंस्पेक्टर ने पिसनहरिया बूथ पर मतदान स्थल के सामने खड़े वाहनों को भी खदेड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षक निर्वाचन के प्रेक्षक सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम के प्रमुख सचिव महेश कुमार गुप्ता और स्नातक निर्वाचन के प्रेक्षक सार्वजनिक उद्यम विभाग के प्रमुख सचिव डा. गुरदीप सिंह ने विभिन्न बूथों का दौरा कर जायजा लिया। गोपीराधा बालिका इंटर कालेज, रवींद्रपुरी में प्रेक्षक ने केंद्र के पास की चौकियों को हटवाया। सुरक्षा की दृष्टि से वाराणसी जिले को नौ जोन और 21 सेक्टर में बांटा गया था। मतदान केंद्रों के आसपास बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी।

जिलावार मतदान का प्रतिशत
जिला स्नातक शिक्षक
वाराणसी 36.6 60.6
गाजीपुर 43.2 78.2
मिर्जापुर 48.39 73.22
चंदौली 45 65
बलिया 35 58
जौनपुर 45.15 61.19
सोनभद्र 40.55 68.85
भदोही 43.79 75.28
----------------------------------------------
समय स्नातक शिक्षक
सुबह 8-10 बजे 8 13
सुबह 10-12 बजे 19.21 38.74
दोपहर 12-2 बजे 29 59
दोपहर 2-4 बजे 42.21 67.54
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed