{"_id":"6992893006d4d1e2a3023702","slug":"up-robbers-attacked-a-house-in-shravasti-late-at-night-looted-it-killed-the-father-for-trying-to-stop-them-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: श्रावस्ती में देर रात घर में लुटेरों का हमला, जमकर की लूटपाट, रोकने पर पिता की हत्या; पुत्र को किया जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: श्रावस्ती में देर रात घर में लुटेरों का हमला, जमकर की लूटपाट, रोकने पर पिता की हत्या; पुत्र को किया जख्मी
अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती
Published by: रोहित मिश्र
Updated Mon, 16 Feb 2026 08:37 AM IST
विज्ञापन
सार
Robbery in Shravasti:यूपी के श्रास्वती जिले में रविवार देर रात लुटेरों ने घर में घुसकर लूटपाट की। रोकने पर उन्होंने पिता की हत्या कर दी। घर में बहू ने छिपकर जान बचाई।
घटना के बाद घर के बाहर जमा हुए लोग।
- फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
विस्तार
हथियार बंद चार लुटेरों ने रविवार की देर रात हरदत्त नगर गिरन्ट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत उल्लहवा निवासी नेमराज पाठक (50) के घर धावा बोला। चोरों ने नेमराज पाठक को बंदी बनाकर घर में लूटपाट की। नेमराज द्वारा शोर मचाने के प्रयास में उनकी धारदार हथियार से नृशंस हत्या कर दी।
Trending Videos
नेमराज की चीख सुन पहुंचे बेटे सुनील पाठक (28) पर भी चोरों ने हमला किया और घायल कर दिया। पिता पुत्र पर हमला होता देख बहु लक्ष्मी ने बेड के नीचे छिप कर अपनी जान बचाई। बहू ने बताया कि हम लोग अपने कमरे में सो रहे थे। देर रात लगभग 1:30 बजे ससुर की हल्की आवाज सुन हम दोनों उठे थे। बाहर निकल कर देखा तो ससुर लहूलुहान अपनी चारपाई पर पड़े थे और चार लोग चोरी कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
पति सुनील के बाहर निकलते ही उन पर भी हमला कर दिया, जिसके बाद वो बेड के नीचे छिप गई। चोरों के जाने के बाद देखा तो ससुर की मौत हो गई थी। लूटपाट और हत्याकांड सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
थाना प्रभारी महिमानाथ उपाध्याय टीम के साथ मौके पर पहुंचे और उच्चाधिकारियों को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते मौके पर पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी, एएसपी मुकेश चंद्र उत्तम, सीओ अपराध आलोक सिंह दल बल के साथ मौके पर पहुँचे और जांच की। एसपी ने जल्द खुलासे का आश्वासन दिया है। घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन