{"_id":"5706a0644f1c1bfa1ac81397","slug":"500-acre-wheat-crop-gutted","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से 500 एकड़ गेहूं की फसल जल कर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से 500 एकड़ गेहूं की फसल जल कर राख
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
Updated Thu, 07 Apr 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
आग से फसल जलकर राख।
- फोटो : अंबरीश मिश्रा
विज्ञापन
सेमरियावां ब्लॉक क्षेत्र के करही गांव के सीवान में खड़ी गेहूं की फसल में गुरुवार की शाम को लगी आग फैलते हुए आस-पास के कई गांवों के सीवान के गेहूं की फसल तक पहुंच गई। आग की घटना में 500 एकड़ से अधिक गेहूं की फसल जल जाने का अनुमान लगाया जा रहा है। फायर बिग्रेड की दो गाड़ियां क्षेत्र के लोगों की मदद से दो घंटे से अधिक मेहनत के बाद आग पर काबू पा सकी। आगजनी की इस घटना में क्षेत्र के करीब 600 से अधिक किसानों की फसल जल गई। आग लगने की वजह किसी के जरिए बीडी पीने के बाद जला डंठल फेंक देने से बताई गई। खबर के बाद मौके पर एसपी, एएसपी, एसडीएम और सीओ भी पहुंच गए।
लोहरौली और बाघनगर प्रतिनिधियों के अनुसार करही गांव के सीवान में गेहूं की फसल में शाम को आग लगी। हवा के झोंकों के साथ आग फैलती चली गई और करमा खान, कड़जा,करही,ड़डवामाली,कानापार और परसोहिया के सीवान में खड़ी गेहूं की फसल को अपनी आगोश में ले लिया। आग के विकराल स्वरूप को देख कर आस-पास के गांवों के लोग सहम गए। काफी संख्या में ग्रामीण जुट गए और आग बुझाने की कोशिश करने लगे। खबर पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़िया भी पहुंच गई और गांव वालों की मदद से आग बुझाने की कोशिश की।
करीब दो घंटे से अधिक समय के बाद फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया,लेकिन तब तक करही, करमाखान, कड़जा, डड़वामाली, कानपारा और परसोहिया के किसानों की गेहूं की फसल जल कर राख हो गई। घटना की खबर पर तमाम जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंच गए। किसानों की दशा देख कर सभी भावुक हो गए और पीड़ितों को प्रशासन से आर्थिक मदद दिलाए जाने का आश्वासन दिया। खबर पर राजस्व विभाग की टीम पहुंची और नायब तहसीलदार की अगुआई में क्षति का आंकलन करने में जुट गई।
एसडीएम सतीश मणि ने बताया बीडी पी कर फेंक देने की वजह से आग की घटना घटित हुई। आगजनी में 500 एकड़ अर्थात 1500 बीघे से अधिक गेहूं की फसल जल जाने का अनुमान है। करीब छह सौ से अधिक किसान प्रभावित हुए होंगे। नायब तहसीलदार टीम के साथ क्षति का आंकलन कर रहे है और शुक्रवार को रिपोर्ट देंगे। मंडी समिति के सचिव से बातचीत हुई है, उनकी टीम भी प्रभावित गांवों में पहुंचेगी और आंकलन कर पीड़ितों को आर्थिक् मदद मुहैया कराया जाएगा।
Trending Videos