सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   got married by converting women express possibility of murder by husband and father in law in Rampur

रामपुर: धर्मांतरण कराकर कर लिया निकाह, अब पत्नी ने जताई हत्या की आशंका

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sat, 02 Oct 2021 06:35 PM IST
विज्ञापन
सार

उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में धर्मांतरण कराकर निकाह कराने का मामला सामने आया है। महिला ने अपने ससुरालियों पर आरोप लगाया है। महिला ने अपनी हत्या की आशंका भी जताई है। 

got married by converting women express possibility of murder by husband and father in law in Rampur
महिला अपराध
विज्ञापन

विस्तार

रामपुर में एक महिला ने अपने ससुरालियों पर उसका धर्मांतरण कराकर निकाह कराने का आरोप लगाया है। महिला ने अब ससुरालवालों पर उसकी हत्या करने की आशंका जताई है। पीड़िता ने महिला थाने में तहरीर देकर ससुरालवालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है।
Trending Videos


सोशल मीडिया पर हुई थी दोस्ती
दिल्ली के दबास निवासी एक महिला का कहना है कि उसकी सोशल मीडिया के जरिए रामपुर निवासी एक युवक से दोस्ती हो गई। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई, जिसके बाद युवती रामपुर आ गई। आरोप है कि युवक के परिजनों ने उसका धर्मांतरण कराकर उसका युवक से निकाह करा दिया। 26 अगस्त 2019 को उसकी कोर्ट मैरिज भी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पति देता था तीन तलाक की धमकी
महिला ने अपनी तहरीर में आरोप लगाया है कि कुछ दिनों तक तो ससुरालियों ने उसे ठीक से रखा, लेकिन फिर उसका उत्पीड़न करने लगे। कई-कई दिनों तक उसे भूखा रखा जाता। पति बार-बार तीन तलाक देने की धमकी देता। कुछ दिनों बाद महिला के सास-ससुर रामपुर आकर किराए पर रहने लगे और उसका पति काम करने के लिए केरल चला गया, जिसके बाद से वह घर में अकेली रह रही थी।

आरोप है कि 26 अगस्त को उसके पति व ससुर ने उसके साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया। बमुश्किल महिला अपने मायके पहुंची, जहां उसने अपने परिजनों को आपबीती बताई। करीब 15 दिन मायके में रहने के बाद वह फिर से रामपुर आ गई। लेकिन, मकान में ताला लगा हुआ था। जैसे-तैसे महिला ने घर का गेट खोला।

महिला का आरोप है कि ससुरालवाले उसे जहर देकर मारना चाहते हैं। महिला ने अपने ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। वहीं, मामले को लेकर महिला थानाध्यक्ष अनु तोमर का कहना है कि धर्मांंतरण कर निकाह करने का मामला सामने आया था। पीड़िता ने तमाम गंभीर आरोप लगाए थे। उसे सिविल लाइंस थाने भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed