{"_id":"6a208045fe9c73b18c0dcc6e","slug":"worker-dies-after-being-hit-by-high-tension-line-raebareli-news-c-101-1-rai1002-159458-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से श्रमिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से श्रमिक की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Thu, 04 Jun 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सतांव। लालगंज कोतवाली के कुडवल गांव में ट्रक से मौरंग उतार रहा एक दिहाड़ी मजदूर हाईटेंशन तारों की चपेट में आकर झुलस गया। मौके पर मौजूद लोगों ने मजदूर को सीएचसी जतुआ टप्पा में भर्ती कराया। वहां चिकित्सक ने मजदूर को मृत घोषित कर दिया।
बुधवार दोपहर को गदागंज क्षेत्र के अम्बारा मथई निवासी मनोज कुमार (29) पुत्र पीताम्बर लालगंज कोतवाली के कुड़वल गांव में ट्रक से मौरंग उतार रहे थे। जहां मौरंग उतारी जा रही थी, वहां ऊपर से 11 हजार केवीए की बिजली लाइन निकली थी। तभी मनोज करंट की चपेट में आ गए। मौके पर मौजूद मजदूरों व ग्रामीणों ने सीएचसी जतुआ टप्पा पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने मनोज को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
चालक पर लापरवाही का आरोप
मनोज के साथी बुधराज ने ट्रक चालक पर लापरवाही के आरोप लगाए। उसने बताया कि मनोज ने ट्रक चालक से दूसरी जगह मौरंग उतारने की बात कही थी लेकिन वह नहीं माना। ट्रक चालक ने 11 हजार केवी लाइन के नीचे ट्रक खड़ा कर दिया और मौरंग उतारने के लिए कहा। मौरंग उतराते समय बिजली आ गई, जिसकी चपेट में आने से साथी मनोज की मौत हो गई।
विज्ञापन
Trending Videos