{"_id":"6a1ddd7f0849c41e070a590d","slug":"container-rams-into-hotel-six-injured-including-shopkeeper-raebareli-news-c-101-1-slko1031-159296-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: कंटेनर होटल में घुसा, दुकानदार समेत छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: कंटेनर होटल में घुसा, दुकानदार समेत छह घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Tue, 02 Jun 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
हरचंदपुर कस्बा स्थित हाईवे किनारे अनियंत्रित कंटेनर होटल में घुसने के बाद लगी भीड़।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रायबरेली। लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर सोमवार शाम पांच बजे बेकाबू कंटेनर लोगों को टक्कर मारते हुए चाय-पान के होटल में जा घुसा। इससे दुकानदार समेत छह लोग घायल हो गए।
हादसे से हाईवे किनारे खड़े लोगों में भगदड़ मच गई। घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर दुकानदार को जिला अस्पताल भेजा गया। स्टेयरिंग फेल होने और टायर पंचर होने के चलते कंटेनर के बेकाबू होने का अंदेशा जताया जा रहा है। पुलिस ने गाड़ी चालक को हिरासत में लिया। हादसे से हाईवे पर एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा। पुलिस घटना की पड़ताल कर रही है।
लखनऊ से एक कंटेनर रायबरेली की तरफ आ रहा था। शाम करीब पांच बजे हरचंदपुर के पास कंटेनर बेकाबू हो गया। कंटेनर लोगों को टक्कर मारते हुए हाईवे किनारे चाय-पान के होटल में घुस गया। हादसे से लोगों में अफरातफरी मच गई। लोग जान बचाकर भाग खड़े हुए। यह हादसा थाने से कुछ दूरी पर हुआ। ऐसे में पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
हादसे में हरचंदपुर निवासी दुकानदार जितेंद्र मिश्रा (20) के अलावा हाईवे किनारे खरीदारी कर रही शोरा गांव की सावित्री (45), रितिका (16), गंगासागर (45), रघुवीरगंज बाजार निवासी सुरेश चौरसिया (33) के अलावा सुरेश कुमार (32) घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी हरचंदपुर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने हालत गंभीर होने पर दुकानदार जितेंद्र को जिला अस्पताल रेफर किया। जितेंद्र के पैरों में गंभीर चोटें आई हैं।
हादसे में दुकान क्षतिग्रस्त हो गई। उधर, हादसे के बाद हाईवे पर एक तरफ से वाहनों का आवागमन ठप हो गया। इससे वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। पुलिस ने जेसीबी मशीन के जरिए कंटेनर को बाहर कर यातायात सामान्य कराया। करीब एक घंटे तक हाईवे पर आवागमन प्रभावित होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
हरचंदपुर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह का कहना है कि स्टेयरिंग फेल होने और टायर पंचर होने के चलते कंटेनर के बेकाबू होने की बात कही जा रही है। कंटेनर को कब्जे में लेकर चालक को पकड़ा गया है। चालक हरियाणा का रहने वाला बताया जा रहा है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
इनसेट
बाजार आए लोगों में रही दहशत
शाम का वक्त था। आसपास के गांवों के लोग हरचंदपुर बाजार में खरीदारी करने आए थे। इसी दौरान बेकाबू कंटेनर ने लोगों को टक्कर मारते हुए होटल में जा घुसा। इससे खरीदारी कर रहे लोग जान बचाकर भाग खड़े हुए। हादसे के बाद लोगों में दहशत दिखी। दिनेश लोधी, संतराम वर्मा बताते हैं कि हम लोग सब्जी की खरीदारी कर रहे थे। लखनऊ की तरफ से अचानक आया और लोगों को टक्कर मारते हुए होटल में जा घुसा। हम लोग जान बचाकर भाग निकले। कंटेनर की रफ्तार कम थी, वरना बड़ा हादसा हो जाता।

Trending Videos