सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   A young man died of electrocution while spreading clothes on a wire.

Raebareli News: तार पर कपड़े फैलाते समय करंट लगने से युवक की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Thu, 04 Jun 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
A young man died of electrocution while spreading clothes on a wire.
विज्ञापन
डलमऊ। बिजली के तार पर गीले कपड़े फैलाते समय युवक करंट की चपेट में आ गया। जब तक घर के लोग कुछ समझ पाते, तब तक युवक की मौत हो गई। यह हादसा तार कटा होने के चलते हुआ। युवक की मौत से परिजनों के आंसू नहीं थम रहे हैं।

सेमौरी गांव निवासी अनिल कुमार यादव (45) मजदूरी करते थे। गर्मी लगने पर बुधवार रात करीब 10 बजे नहाने के बाद वह गीले कपड़े सुखाने के लिए बिजली के तार पर फैला रहे थे। बताते हैं कि तार कटा होने के कारण वह करंट की चपेट में आ गए। इससे अनिल अचेत होकर गिर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ देर बाद जब घर वालों को जानकारी हुई, तो परिजन उन्हें सीएचसी और उसके बाद जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डलमऊ कोतवाली प्रभारी राघवन सिंह ने बताया कि करंट लगने से युवक की जान गई है। घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
Trending Videos


--इनसेट--
पंखे में उतर रहे करंट की चपेट में आई महिला, मौत
शिवगढ़। बरसीमखेड़ा मजरे गूढ़ा गांव में बुधवार की रात पंखे में उतर रहे करंट की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। बुधवार देर रात 70 वर्षीय मैका देवी ने घर पर टेबल फैन को अपनी तरफ घुमाने के लिए जैसे ही छुआ, वैसे वह करंट की चपेट में आ गई। जिस समय घटना हुई, उस समय घर के लोग दूसरे कमरे में थे। कुछ देर बाद जानकारी हुई, तो उनको अस्पताल पहुंचाया, जहां उनको मृत घोषित कर दिया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed