{"_id":"56e06b4d4f1c1be0588b456e","slug":"student-cought-in-red-handed","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा के दौरान पकड़े गए दो मुन्नाभाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा के दौरान पकड़े गए दो मुन्नाभाई
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Thu, 10 Mar 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईस्कूल की सामाजिक विषय की परीक्षा में बुधवार को दूसरे की जगह पर परीक्षा दे रहे दो मुन्नाभाई पकड़े गए। केंद्र व्यवस्थापक ने दोनों को पकड़कर थाने भेजवा दिया।
बाबागंज विकास खंड के लाल बहादुर इंटरमीडिएट कालेज फतूहाबाद में हाईस्कूल की सामाजिक विषय की अंतिम परीक्षा बुधवार को हो रही थी। विद्यालय में छत्रधारी इंटर कॉलेज लखपेड़ा का सेंटर आया है। कक्ष संख्या तीन में कक्ष निरीक्षक अभिषेक पांडेय ने एक परीक्षार्थी से उसका नाम पूछा तो उसने गलती से दूसरा नाम बता दिया जबकि प्रवेश पत्र में दूसरा नाम था।
इस पर उसे पकड़ लिया गया और उसे केंद्र व्यवस्थापक के पास ले जाया गया। परीक्षार्थी ने अपना नाम आदित्य सिंह पुत्र पप्पू सिंह जयचंदपुर बताया है। वह रोहिणी देवी इंटर कॉलेज आमीपुर में कक्षा 11 का छात्र है। वह चंचल सरोज पुत्र लालता प्रसाद धंधवल किन्हौली का पेपर देने आया था। बाद में गहन चेकिंग शुरू हुई तो इसी विद्यालय में के कक्ष संख्या 7 में अजय कुमार पटेल पुत्र श्रीनाथ पटेल छत्रधारी इंटर कॉलेज लखपेड़ा कक्षा 12 का छात्र राम सिंह यादव पुत्र शंकर लाल निवासी धमोहन का पेपर देते पकड़ा गया। केंद्र व्यवस्थापक ने संग्रामगढ़ थाने में इसकी सूचना दी तो मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले गई।
Trending Videos