{"_id":"699229794bfe0811a502207f","slug":"report-filed-against-husband-and-ten-others-for-dowry-harassment-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-835435-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: दहेज उत्पीड़न में पति सहित दस पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: दहेज उत्पीड़न में पति सहित दस पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। एसएसपी के आदेश पर महिला थाने की पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के मामले में पति सहित दस लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोप है कि दहेज में 20 लाख रुपये नहीं देने पर ससुरालियों ने विवाहिता को बेटे के साथ घर से निकाल दिया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
ठाकुरद्वारा क्षेत्र के नई बस्ती मुंडो रोड वार्ड 17 निवासी अक्शा परवीन ने एसएसपी को प्रार्थनापत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। बताया कि उसका निकाह 14 मार्च 2023 को मोहल्ला फतेहउल्ला गंज निवासी नईम के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से पति नईम, सास सायरा, जेठ फईम, देवर सईम, ननद समा परवीन, नन्दोई मोबीन सहित लोग दहेज में 20 लाख रुपये अतिरिक्त मायके से लाने के लिए ताना मारने लगे। मांग पूरी नहीं करने पर ससुराली उसके साथ मारपीट करते थे। 12 जनवरी 2024 को उसने ठाकुरद्वारा स्थित एक निजी अस्पताल में बेटे को जन्म दिया। आरोप है कि डिलीवरी का खर्च भी शादी में मिली बाइक बेचकर उठाया गया। इसके बावजूद ससुरालियों के व्यवहार में कोई तब्दीली नहीं आई। सात मई 2025 की शाम दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने बेटे के साथ घर से निकाल दिया। इस संबंध में उसने थाना ठाकुरद्वारा में एफआईआर दर्ज कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था , लेकिन पुलिस ने अनसुना कर दिया। एसएसपी के आदेश पर महिला थाना पुलिस ने पति सहित दस लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज किया। इस बारे में महिला थाना प्रभारी वंदना सिंह ने बताया कि इस मुकदमे की पुलिस विवेचना कर रही है। जांच के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
Trending Videos