{"_id":"6a305e3bd24a6b2cd00c8d14","slug":"prime-accused-in-ankit-murder-case-arrested-after-encounter-shot-in-the-leg-bilari-news-c-307-1-smbd1005-106909-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: मुठभेड़ में अंकित हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: मुठभेड़ में अंकित हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Tue, 16 Jun 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कुंदरकी। अंकित हत्याकांड में मुख्य आरोपी एंव 25 हजार की इनामी निखिल चौधरी को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है जिसके पैर में गोली लगी है। पुलिस ने घायल हत्यारोपी को इलाज के लिए जिला अस्पताल को ले गई है।
गौरतलब है कि कुंदरकी थाना क्षेत्र के ग्राम खिताबपुर उर्फ खनूपुरा में रविवार की सुबह में मुकदमेबाजी की रंजिश में दलित मजदूर अंकित की गर्दन में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अंकित के अलावा गांव के आशीष चौधरी को गोली मारी गई जिसके सिर में लगी थी। आशीष का इलाज चल रहा है। इस सनसनीखेज वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई थी और ग्रामीण सहम गए थे। पुलिस प्रशासन से आला अधिकारी भी गांव में पहुंचे और पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया गया था। मृतक अंकित के भाई मोनू कुमार ने गांव के ही निखिल चौधरी और उसके भाई विशाल चौधरी और चाचा रामवीर सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस टीमें से हत्यारोपियों की तलाश में जुटीं थी। सोमवार की देर शाम पुलिस को सूचना मिली कि हत्यारोपी निखिल बाइक से हाथीपुर चिड़ियाठेर संपर्क मार्ग से होकर जा रहा तभी पुलिस ने उसे घेरने का प्रयास किया तो पुलिस टीम पर उनके फायरिंग कर दी जिसमें पुलिस टीम को बचाव करते हुए जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ में निखिल के पैर में पुलिस की गोली लगी जोकि घायल होकर गिर गया। पुलिस उसे उपचार के लिए पहले सीएचसी लेकर पहुंची लेकिन प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर घायल को जिला अस्पताल को रेफर कर दिया गया। पुलिस ने हत्यारोपी से अवैध असलहे को भी बरामद कर लिया। थाना प्रभारी हम्बीर सिंह जादौन ने बताया कि आरोपी निखिल की गिरफ्तारी पर 25 हजार की इनाम घोषित था जिसके बाद अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।