सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   munna bhai arrest in railway exam

रेलवे भर्ती परीक्षा में हल सवालों समेत पकड़ा परीक्षार्थी

ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Tue, 19 Apr 2016 11:14 AM IST
विज्ञापन
munna bhai arrest in railway exam
रेलवे परीक्षा
विज्ञापन
रेलवे की परीक्षा में भी साल्वर गैंग सेंध लगाने में सफल हो गया है। सोमवार को मुरादाबाद के एक निजी विश्वविद्यालय में चल रही रेलवे भर्ती बोर्ड की परीक्षा में बैठे एक परीक्षार्थी के पास से पकड़े गए मोबाइल में व्हाट्स एप के जरिए साल्व पेपर मिला। बताया गया है कि सवालों के जवाब बागपत जिले से भेजे गए थे।
Trending Videos


पुलिस ने अभ्यर्थी को परीक्षा हाल से हिरासत में ले लिया जबकि उसके दो और साथियों को विश्वविद्यालय के बाहर से पकड़ा। मामले में पेपर लीक करने वाले गिरोह का हाथ मानते हुए पुलिस और एसटीएफ की टीमें छापामारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (आरआरबी) की ओर से विभिन्न पदों के लिए ऑनलाइन परीक्षा कराई जा रही है। परीक्षा कराने का अनुबंध टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के साथ है। ऑनलाइन परीक्षा के लिए टीसीएस ने तकनीकी शिक्षण संस्थानों परीक्षा केंद्र बनाया है। मुरादाबाद में टीएमयू में रेलवे की परीक्षाएं चल रही हैं।

सोमवार को टीएमयू के इंजीनियरिंग कालेज की कंप्यूटर लैब में परीक्षा चल रही थी। सुबह करीब 9:40 पर एसपी सिटी की अगुवाई में पुलिस टीम ने छापा मारकर एक अभ्यर्थी को पकड़ा। उसके पास से मोबाइल बरामद हुआ। मोबाइल में व्हाट्स एप पर सवालों के हल मौजूद थे। उसके दो और साथी बाहर ढाबे से पकड़े गए।

पकड़ा गया युवक दीपक कुमार खजूरा जट, थाना नहटौर जनपद बिजनौर निवासी है। दो अन्य युवक गौरव और सिद्धार्थ  निवासी मुक्तिसराय थाना चांदपुर जनपद बिजनौर हैं। इनसे पूछताछ के बाद पुलिस  पेपर साल्व करने वाले मास्टर माइंड की गिरफ्तारी में जुट गई।

साल्व पेपर बागपत के जय सिंह राणा ने दीपक के मोबाइल पर व्हाट्स एप के जरिए भेजा था। पुलिस ने विश्वविद्यालय के एक कर्मचारी को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। इसके लिए टीमें बनाकर अलग अलग जगहों पर छापे मारे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed