सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Four youths and the car driver returning from Khatu Shyam Dham are missing.

Moradabad News: खाटू श्याम धाम से लौट रहे चार युवक और कार चालक लापता

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 03:22 AM IST
विज्ञापन
Four youths and the car driver returning from Khatu Shyam Dham are missing.
विज्ञापन
मुरादाबाद। खाटू श्याम धाम से दर्शन कर लौट रहे चार युवक और कार चालक रास्ते से लापता हो गए। सभी के मोबाइल बंद होने से पांचों के परिवार में हड़कंप मच गया। चारों युवक और चालक के परिवार के लोगों ने कटघर थाने में तहरीर देकर लापता युवकों की तलाश कराने की मांग की है। कार मालिक नितिन कुमार ने बताया कि उनकी कार से अंतिम टोल अलीगढ़ में कटा है।

कटघर के गोविंद नगर निवासी नितिन कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी स्विफ्ट डिजायर कार को कटघर के बलदेवपुरी निवासी शिव कुमार के जरिये बसंत विहार निवासी रिंकू नितिन और पीपलसाला निवासी सतीश और रोहित ने बुक किया था। तीन जून की दोपहर करीब तीन बजे चारों युवकों को उनका चालक गोविंद नगर निवासी अभयकुमार लेकर रवाना हुआ था। देर रात में यह लोग खाटू श्याम पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन जून की सुबह करीब चार बजे इन लोगों ने दर्शन कर लिए थे और शाम करीब चार बजे रवाना हो गए थे। नितिन का दावा है कि रात करीब 11 बजे अभय ने अपनी मां को कॉल कर बताया कि वह दो तीन घंटे में घर पहुंच जाएगा। लेकिन देर रात भी वह घर नहीं पहुंचा। उसे कॉल किया तो उसका नंबर भी बंद था। शुक्रवार को भी सभी के नंबर बंद रहे और किसी की कोई लोकेशन नहीं मिल पाई।
विज्ञापन
Trending Videos

नितिन ने बताया कि उसने फास्टैग चेक किया तो पता चला कि बृहस्पतिवार की रात 11:51 पर अलीगढ़ में टोल कटा है। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि युवकों के मोबाइल से उसकी लोकेशन तलाशने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed