सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Condition of an inmate imprisoned in a murder case at the district jail deteriorated; he died.

Moradabad News: जिला जेल में हत्या के मामले में बंद बंदी की हालत बिगड़ी, मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 03:21 AM IST
विज्ञापन
Condition of an inmate imprisoned in a murder case at the district jail deteriorated; he died.
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिला जेल में हत्या के मामले में बंद बदायूं के बंदी विजय (72) की हालत बिगड़ गई। बृहस्पतिवार की रात पहले उसे जेल अस्पताल में भर्ती कराया जहां हालत में सुधार नहीं होने पर जिला अस्पताल भेज दिया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
Trending Videos

बदायूं जिले के इस्लाम नगर थाना क्षेत्र के ब्योर कासमाबाद निवासी विजय पाल को कुंदरकी थाने की पुलिस ने आठ जनवरी 2026 को हत्या के मामले में गिरफ्तार किया था। उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया था। 24 अप्रैल को उसकी हालत बिगड़ गई थी और मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। तीन जून को ही उसे वापस जेल भेज दिया गया था जहां चार जून की शाम उसकी हालत बिगड़ गई। उसे पहले जेल अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद जेल बंदी उसे जिला अस्पताल ले गए जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिजन और रिश्तेदार भी जिला अस्पताल पहुंच गए। विजय की चार बेटियां सुनीता, बबीता, अनीता और मीनू हैं। तीन बेटियों की शादी हो चुकी है जबकि मीनू की शादी नहीं हुई है। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बीमारी से मौत होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed