सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Youth's body found hanging from ceiling fan; family alleges murder.

Meerut News: पंखे से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 08:47 PM IST
विज्ञापन
Youth's body found hanging from ceiling fan; family alleges murder.
विज्ञापन
- पत्नी छह बच्चों संग घर से मिली गायब, मौत पर उठे सवाल

संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। मछरी गांव में शुक्रवार को विनय (30) का शव घर के कमरे में पंखे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची दौराला थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मृतक की पत्नी अपने छह बच्चों के साथ घर से गायब मिली। मृतक के परिजनों ने हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
मृतक के पिता श्याम सिंह और मां गीता ने बताया कि वे दौराला में किराये के मकान में रहते हैं, जबकि विनय अपनी पत्नी सुषमा और बच्चों के साथ मछरी गांव में रहता था। उन्होंने बताया कि करीब पांच वर्ष पहले विनय नई बस्ती मलियाना निवासी सुषमा के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगा था। सुषमा पहले से चार बच्चों की मां थी। बाद में विनय और सुषमा के दो बच्चे भी हुए, जिससे परिवार में कुल छह बच्चे हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि सुषमा अक्सर विनय के साथ मारपीट करती थी और विवाद के चलते उन्हें भी घर से निकाल दिया था। उनका कहना है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। परिजनों ने आरोप लगाया कि विनय की हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को पंखे में फंदा लगाकर लटकाया गया है ।घटना के बाद से सुषमा छह बच्चों के साथ लापता है, जिससे मामला और भी संदिग्ध हो गया है।
विज्ञापन

सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। फरार महिला और बच्चों की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed