{"_id":"6a304ac3071eaeea6b0cf0d7","slug":"uproar-in-a-hospital-in-mangal-pandey-nagar-meerut-news-c-14-1-mrt1050-1219000-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: इलाज में लापरवाही के आरोप में मिमहेन्स अस्पताल में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: इलाज में लापरवाही के आरोप में मिमहेन्स अस्पताल में हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मेरठ। मंगलपांडे नगर स्थित मिमहेन्स न्यूरो अस्पताल में सोमवार को मरीजों ने हंगामा कर दिया। एक महिला मरीज के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही और अनदेखी का आरोप लगाया। घटना की सूचना पर पर पहुंचे छात्र नेता विनीत चपराना ने मामले में एतराज जताया। अस्पताल प्रबंधन ने उपचार में कोताही से स्पष्ट इन्कार किया। हंगामे की सूचना पर थाना मेडिकल पुलिस भी पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया।
मेडिकल थाना क्षेत्र स्थित मिमहेन्स न्यूरो हॉस्पिटल में सोमवार को हंगामा हो गया। नौचंदी थाना क्षेत्र के बेगमबाग निवासी दीपाली (35) को 9 जून को ब्रेन हेमरेज के बाद गंभीर हालत में मिमहेन्स न्यूरो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि इलाज पर अब तक नौ से दस लाख रुपये खर्च हो चुके हैं, लेकिन मरीज की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ है। सोमवार को नाराज परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया।
जानकारी मिलने पर चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के छात्र नेता विनीत चपराना भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने परिजनों से बातचीत की और उनकी शिकायतें सुनीं। चपराना ने अस्पताल प्रबंधन से भी वार्ता की और कहा कि मरीज व परिजनों की शिकायतों को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि आवश्यक हुआ तो यह मामला मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) और स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष उठाया जाएगा। चपराना ने बताया कि मेडिकल थाना पुलिस सूचना पर अस्पताल पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों और अस्पताल प्रबंधन से बातचीत की और मामले की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया, जिसके बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --