सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two teams from Meerut will play in the women's hockey tournament.

Meerut News: महिला हॉकी टूर्नामेंट में मेरठ की दो टीम खेलेंगी

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 07:16 PM IST
विज्ञापन
Two teams from Meerut will play in the women's hockey tournament.
विज्ञापन
रामपुर में 15 जून से शुरू हो रहा है महिला हॉकी टूर्नामेंट

फोटो समाचार
संवाद
मेरठ। अखिल भारतीय महिला हॉकी टूर्नामेंट की शुरुआत 15 जून से रामपुर में हो रही है। प्रतियोगिता में मेरठ से दो महिला हॉकी टीम प्रतिभाग करेंगी। शुक्रवार को जिला हॉकी संघ की ओर से टीम का चयन किया गया। रविवार को दोनों टीम टूर्नामेंट के लिए रामपुर रवाना होंगी।
हॉकी प्रतियोगिता में मेरठ से एनएएस कॉलेज की हॉकी टीम और मेरठ एकादश टीम शामिल होगी। ट्रायल के आधार पर एनएएस डिग्री कॉलेज के मैदान पर शुक्रवार को दोनों टीम का चयन किया गया। जिला हॉकी संघ के सचिव प्रदीप चिन्योटी ने बताया कि ट्रायल के बाद एनएएस कॉलेज की हॉकी टीम में काजल, मानसी यादव, शाहीन, गौरी गौड़, कुसुम, शिवानी सिंह, स्वाति, तनु सिंह, खुशी नंदा, नीरू ठाकुर, साजिया, करिश्मा, पायल, आस्था द्विवेदी और तुलसी का चयन किया गया। टीम के कोच प्रदीप चिन्योटी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ एकादश की टीम में रिया चौधरी, सोनाक्षी, आरोही, वंशिका, सिद्धी ठाकुर, दीपांशी, पलक, कृतिका, आराध्या शर्मा, प्राची, मान्या, इशिका गोयल, प्रांजल, जिया, नवी राजपूत, प्राची ठाकुर, डिंपी का चयन किया गया। टीम की कोच साक्षी गोदियाल रहेंगी। टीम के चयन पर कॉलेज प्रबंधन सचिव राजेंद्र शर्मा, एनएएस कॉलेज के प्राचार्य मनोज अग्रवाल, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव, हॉकी संघ के अध्यक्ष विवेक कोहली, प्रशिक्षक भूपेंद्र, कोषाध्यक्ष रजनीश कौशल आदि ने चयनित टीम को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed