{"_id":"5dc976338ebc3e5b322d7d79","slug":"the-state-information-commission-has-imposed-a-fine-of-rs-ten-thousand-on-the-dm-in-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य सूचना आयोग ने डीएम पर लगाया 10 हजार रुपये का जुर्माना, वजह है बड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य सूचना आयोग ने डीएम पर लगाया 10 हजार रुपये का जुर्माना, वजह है बड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 11 Nov 2019 08:25 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
सहारनपुर में सौर ऊर्जा के संबंध में आरटीआई के तहत मांगी गई सूचना नहीं दिए जाने पर राज्य सूचना आयोग ने जिलाधिकारी पर दस हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। आदेश अनुपालन की आख्या भेजने के निर्देश दिए हैं।
Trending Videos
ग्राम खतौली ब्लॉक पुंवारका निवासी रणवीर सिंह ने सौर ऊर्जा के संबंध में वर्ष 2017 में सूचना के अधिकार के तहत सूचना मांगी थी। सिविल कोर्ट अधिवक्ता राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि 2018 में फिर से अपील की गई और फरवरी 2018 में राज्य सूचना आयोग में तारीख लगी। लेकिन सूचना नहीं दी गई। जिसके बाद मुख्यमंत्री पोर्टल पर इसकी शिकायत की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूपी: बंद शटर के पीछे कॉम्प्लेक्स में अवैध निर्माण का खुला 'खेल', अमर उजाला ने किया था बड़ा खुलासा
अधिवक्ता राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि राज्य सूचना आयुक्त द्वारा सूचना नहीं दिए जाने पर जन सूचना अधिकारी कार्यालय जिलाधिकारी पर 250 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से अधिकतम 10 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है। अब तत्कालीन जन सूचना अधिकारी कार्यालय जिलाधिकारी के वेतन से अर्थदंड की वसूली कराए जाने के आदेश दिए गए हैं। राज्य सूचना आयुक्त ने आदेश का पालन कराकर आख्या प्रेषित करने के निर्देश दिए हैं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
