सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Team, including the EO, honored for completing the work ahead of schedule.

Meerut News: समय से पहले कार्य पूर्ण करने पर ईओ समेत टीम सम्मानित

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 09:06 PM IST
विज्ञापन
Team, including the EO, honored for completing the work ahead of schedule.
सरधना। नगर पालिका ईओ दीपिका शुक्ला, सुपरवाइजर एवं कार्यालय स्टाफ को निर्धारित समय से पहले कार्य
विज्ञापन
सरधना। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला, सुपरवाइजर एवं कार्यालय स्टाफ को निर्धारित समय से पहले कार्य पूर्ण करने पर जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह ने सम्मानित किया। जिलाधिकारी ने सभी कर्मचारियों के कार्यों की सराहना की और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। समारोह में जिलाधिकारी ने नगर पालिका की टीम को उत्कृष्ट कार्य निष्पादन के लिए प्रशस्ति पत्र, डायरी, पेन, पौधा और शॉल भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य प्रशासन की प्राथमिकता है तथा ऐसे कर्मचारी और अधिकारी पूरे विभाग के लिए प्रेरणा का स्रोत होते हैं। जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला की कार्यशैली की सराहना की। ईओ दीपिका शुक्ला ने इस सम्मान का श्रेय नगर पालिका टीम को देते हुए कहा कि कर्मचारियों के सहयोग और समर्पण की बदौलत ही कार्य निर्धारित समय से पहले पूरे हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed