{"_id":"61898fd2ac19a81e1134476f","slug":"ots-benifit-for-2-5-lack-consumers-meerut-news-mrt564041755","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाई लाख से ज्यादा उपभोक्ताओं ने उठाया ओटीएस का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाई लाख से ज्यादा उपभोक्ताओं ने उठाया ओटीएस का लाभ
विज्ञापन

मेरठ। बकायेदार बिजली उपभोक्ताओं से बकाया वसूली के लिए चलाई जा रही एकमुश्त समाधान योजना का लाभ ढाई लाख से ज्यादा उपभोक्ता उठा चुके हैं। इन उपभोक्ताओं को योजना के तहत 15 करोड़ से ज्यादा सरचार्ज माफी का लाभ दिया जा चुका है। कंपनी एमडी ने अधिकारियों को योजना के लक्ष्य तेजी से हासिल करने के निर्देश दिए।
पीवीवीएनएल एमडी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने सोमवार को वीसी के जरिये 21 अक्तूबर से 30 नवंबर तक चलाई जा रही ओटीएस की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान जानकारी मिली कि कंपनी क्षेत्र के सभी 14 जनपदों के करीब 2.67 लाख उपभोक्ता अब तक इस योजना का लाभ ले चुके हैं। इन उपभोक्ताओं के बकाये में 15 करोड़ से ज्यादा के सरचार्ज की छूट का लाभ दिया जा चुका है। एमडी ने सभी जोन के मुख्य अभियंताओं को ओटीएस के लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश देते हुए कहा कि योजना का न केवल प्रचार और प्रसार में तेजी लाई जाए बल्कि बड़े बकायेदारों के घर जाकर दस्तक दी जाए। लगातार कैंप आयोजित किए जाए ताकि उपभोक्ताओं को कार्यालयों तक पहुंचने में कोई दिक्कत न हो।
योजना का अभी तक हाल
एमडी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने बताया कि योजना के तहत अब तक 2.67 लाख उपभोक्ता बकाया जमा कर सरचार्ज माफी का लाभ उठा चुके हैं। इसमें मेरठ जोन के 42815 उपभोक्ताओं को 2.12 करोड़, गाजियाबाद जोन के 52308 उपभोक्ताओं को 2.82 करोड़, बुलंदशहर जोन के 31471 उपभोक्ताओं को 1.76 करोड़, सहारनपुर जोन के 49637 उपभोक्ताओं को 3.19 करोड़, नोएडा जोन के 12235 उपभोक्ताओं को 51 लाख और मुरादाबाद जोन के 79310 उपभोक्ताओं को 4.68 करोड़ रुपये सरचार्ज माफी का लाभ दिया जा चुका है।
Trending Videos