सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Married woman accuses husband and four others of harassment and causing a miscarriage.

Meerut News: विवाहिता ने पति समेत पांच पर लगाया उत्पीड़न और गर्भपात कराने का आरोप

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 08:56 PM IST
विज्ञापन
Married woman accuses husband and four others of harassment and causing a miscarriage.
विज्ञापन
- दहेज की मांग पूरी न होने पर मारपीट का आरोप, पुलिस से मुकदमा दर्ज करने की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। थाना सरधना क्षेत्र के गांव मिलक की विवाहिता ने पति सहित ससुराल पक्ष के पांच लोगों पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और गर्भपात कराने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता ने थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की गुहार लगाई है।
मिलक निवासी मीनाक्षी पत्नी नीरज का आरोप है कि वर्ष 2021 में शादी होने के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित कर रहे हैं। विवाहिता का कहना है कि उसके दो पुत्रियां हैं, जिसके कारण भी ससुराल पक्ष के लोग उसे ताने देते थे और उसके साथ दुर्व्यवहार करते थे। पीड़िता के अनुसार गत 14 मई को वह लगभग तीन माह की गर्भवती थी। आरोप है कि इसी दौरान पति, जेठ, जेठानी, सास और ससुर ने उसके साथ मारपीट की। विरोध करने पर उसके साथ अभद्रता की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि मारपीट के दौरान उसके पेट पर चोट लगी, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। बाद में चिकित्सकीय जांच में गर्भपात होने की जानकारी मिली। महिला ने अपने शिकायती पत्र में यह भी आरोप लगाया है कि ससुराल पक्ष उससे पांच लाख रुपये की अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहा था। मांग पूरी न होने पर लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता रहा। सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि शिकायत मिली है। मामले की जांच कर तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed