सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   High-tension line pole falls amidst moving vehicles; several drivers suffer electric shocks.

Meerut News: दौड़ते वाहनों के बीच गिरा हाईटेंशन लाइन का खंभा, कई वाहन चालकों को लगे झटके

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 08:39 PM IST
विज्ञापन
High-tension line pole falls amidst moving vehicles; several drivers suffer electric shocks.
बहसूमा। मुख्य मार्ग पर करंट प्रवाहित तार व खंबा गिरने से हादसा होने से बचा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

बहसूमा। विद्युत निगम की घोर लापरवाही के चलते शुक्रवार को मुख्य मार्ग पर बड़ा हादसा होते-होते बच गया। जर्जर हाईटेंशन लाइन का खंभा तारों समेत अज्ञात वाहन की चपेट में आने से सड़क के बीचों-बीच आ गिरा। इस दौरान कई वाहन चालकों को करंट के झटके लगे।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बहसूमा-रामराज मुख्य मार्ग पर शुक्रवार सुबह 9:00 बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने अचानक तेज आवाज के साथ बिजली का खंभा टूटकर सड़क पर गिर गया। खंभे के साथ गिरे तारों में करंट प्रवाहित हो रहा था। उस समय सड़क पर वाहनों का आवागमन जारी था। अचानक खंभा गिरते देख वाहन चालकों ने इमरजेंसी ब्रेक लगाए। तारों के संपर्क में आने से कार सवार, दो बाइक चालकों को करंट के झटके भी लगे। हालांकि समय रहते लोग दूर हट गए। इस दौरान दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। करीब एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। सभासद अमित गोयल ने बताया कि खंभा कई दिन से झुका हुआ था। तार भी नीचे लटक रहे थे। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने विद्युत निगम को सूचना देकर लाइन कटवाकर मार्ग को सुचारू करवाया। नागरिकों का आरोप है कि जेई लोगों का फोन नहीं उठाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहसूमा बिजलीघर के जेई विजयपाल सिंह का कहना है कि पुराने खंभे बदलने का काम प्रस्तावित है। यह एक हादसा है। हादसे की अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed