{"_id":"6a2c0e263be89e730c0949a9","slug":"havoc-caused-by-storm-and-rain-dairy-roof-collapses-two-buffaloes-die-meerut-news-c-73-1-mct1008-107503-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: आंधी-बारिश से आफत, डेयरी की छत गिरी, दो भैंसें मरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: आंधी-बारिश से आफत, डेयरी की छत गिरी, दो भैंसें मरी
विज्ञापन
सरूरपुर। कस्बा में डेयरी के मलबे में दबी भैंस। पीड़ित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर। कस्बा खिवाई में बारिश के साथ आए तेज तूफान ने कई परिवारों को भारी नुकसान पहुंचाया। वार्ड 14 में स्थित महताब की डेयरी की कच्ची छत देर रात पानी का दबाव नहीं झेल सकी और भरभराकर गिर गई। हादसे में मलबे के नीचे दबने से दो भैंसों की मौत हो गई। अन्य पशुओं को लोगों ने किसी तरह सुरक्षित बाहर निकाला। पीड़ित ने शासन से आर्थिक सहायता की मांग की है।
महताब की डेयरी में भैंसों के लिए लोहे के गार्टरों और बांस के टुकड़ों के ऊपर मिट्टी डालकर कच्ची छत बनाई गई थी। बृहस्पतिवार देर रात हुई तेज बारिश के दौरान छत पर पानी भर गया। अधिक दबाव के कारण अचानक तेज आवाज के साथ छत ढह गई और नीचे बंधी कई भैंसें मलबे में दब गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। काफी प्रयास के बाद पशुओं को बाहर निकाला गया लेकिन तब तक दो भैंसें मर चुकी थी।
उधर, वार्ड-11 निवासी इमरान की डेयरी में तेज तूफान के कारण सीमेंट की चादरों से बनी छत उड़ गई। छत गिरने से कई भैंसें घायल हो गईं। वहीं कस्बा निवासी मुशर्रफ ने बताया कि उनके घर में भूसे के कमरे की छत पर डाली गई पत्थर की चादर देर रात आए तूफान में उखड़कर दूर जा गिरी। पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित परिवारों से घटना की जानकारी ली।