{"_id":"6a2c287c578edeed6702fab6","slug":"fire-breaks-out-in-janrath-and-contracted-buses-due-to-a-short-circuit-near-the-steering-wheel-meerut-news-c-14-1-mrt1005-1215752-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: स्टेरिंग के पास हुए शाॅर्ट सर्किट से लगी जनरथ और अनुबंधित बस में आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: स्टेरिंग के पास हुए शाॅर्ट सर्किट से लगी जनरथ और अनुबंधित बस में आग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
-भैंसाली बस अड्डे पर लगे कैमरों की फुटेज को बनाया जांच का आधार
- आरएम ने आग की घटना की जांच बैठाई
फोटो समाचार
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। भैसाली रोडवेज बस अड्डे पर खड़ी दो बसों में आग पर बैठी जांच की रिपोर्ट आ गई है। मेरठ डिपो की जनरथ एसी बस के स्टेरिंग के पास शॉर्ट सर्किट से निकली आग की चिंगारी से आग लगी थी। बराबर में खड़ी भैंसाली डिपो की अनुबंधित बस भी चपेट में आ गई थी। यह खुलासा टेक्निकल टीम ने जांच के बाद किया है। जांच का मुख्य आधार बस अड्डे पर लगे कैमरों में कैद तस्वीरों को बताया गया है।
भैसाली बस अड्डे पर भैसाली डिपो की बस खड़ी थी। बुधवार रात्रि समय लगभग 2:38 बजे मेरठ डिपो की जनरथ बस ऋषिकेश से वापस आकर भैसाली बस अड्डे पर पहुंची। चालक ने यात्रियों को उतारकर जनरथ को भैसाली डिपो की अनुबंधित बस के बराबर में खड़ा कर दिया था। चालक व परिचालक बस में आराम करने लगे। रात करीब 3:55 बजे जनरथ बस में अचानक आग लग गई थी। जिससे निकली आग की लपटों ने बराबर में खड़ी बस को भी ले लिया था। दोनों ही बसें 50 से 70 प्रतिशत जलकर राख हो गई।
भैसाली बस अड्डे में बसों में आग के मामले को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्रीय प्रबंधक दीपक चौधरी ने जांच बैठा दी। जिसमें एआरएम और एसएम लोकेश राजपूत सहित पूरी टीम ने बसों में आग और नुकसान की जांच की। बसों को वर्कशॉप भेजा गया। टेक्निकल टीम ने शुक्रवार को भी सभी बिंदुओं पर जांच की। बस में लगी बैटरी, फायर सिलिंडर, टायर और इंजन सभी सुरक्षित मिलने के कारण जांच कमेटी भी दिन भर सही दिशा तक पहुंचने में अटकी रही।
विज्ञापन
एसएम लोकेश राजपूत ने बताया कि बसों में आगे के सही कारणों तक पहुंचने के लिए भैसाली बस अड्डे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई। जिसमें सामने आया है कि आग लगने का कारण, बस के स्टेरिंग के पास शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी सामने आई है।
-- -- -- -- -
जनरथ में 6 लाख और अनुबंधित में लगभग दो लाख का नुकसान
- अधिकारियों के मुताबिक, परिवहन निगम की जनरथ बस में आग से लगभग छह लाख का नुकसान हुआ है, जबकि अनुबंधित बस में दो लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। दोनों की बसों को रिपेयरिंग के लिए वर्कशॉप भेजा गया है।
पुलिस ने यात्रियों से की पूछताछ
- महिला पुलिस कर्मियों ने भैसाली बस अड्डे पर पहुंचकर यहां टीन शेड में बैठे यात्रियों से पूछताछ की। सभी के नाम, पता, बस अड्डे पर उपस्थित होने का कारण और मोबाइल नंबर रजिस्टर में अंकित किया। पुलिस की इस कार्रवाई को भी बसों में लगी आग से जोड़कर देखा जा रहा है।