{"_id":"6a2c19d920d321209e05166b","slug":"body-of-villager-from-dhikauli-found-in-mawana-meerut-news-c-40-1-smrt1041-112598-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: ढिकौली के ग्रामीण का शव मवाना में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: ढिकौली के ग्रामीण का शव मवाना में मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मवाना। हस्तिनापुर रोड पर रामबाग के पास पुराने अस्पताल के भवन के सामने दुकान के शेड में वृद्ध का शव पड़ा मिला। मृतक की शिनाख्त देवेंद्र(60) पुत्र छोटेलाल निवासी गांव ढिकौली के रूप में हुई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया और शव घर ले गए।
शुक्रवार सुबह रामबाग के पास पुराने अस्पताल के भवन के सामने दुकान के शेड में एक वृद्ध का शव पड़ा हुए दुकानदार ने देखा। जिसकी सूचना दुकानदार ने पुलिस को दी। पुलिस के साथ पहुंचे होमगार्ड ने मृतक की शिनाख्त देवेंद्र के रूप में की। जिसके बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। जानकारी पाकर देवेंद्र का भतीजा अविनाश मौके पर पहुंचा। उसने पुलिस को बताया कि देवेंद्र कई वर्षों से परिवार से अलग रहता था और मांग कर खाता था। पत्नी बच्चों के साथ मायके पल्हैड़ा मोदीपुरम में रहती है । दो लड़के और दो लड़की हैं। अविनाश ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि परिजनों के पीएम कराने से इन्कार करने पर पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
-- -- -- -- -- -