सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Police involved in murder or suicide of bullion trader

सराफा कारोबारी की मौत हत्या या आत्महत्या में उलझी पुलिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 08:51 PM IST
विज्ञापन
Police involved in murder or suicide of bullion trader
विज्ञापन
वृंदावन। वृंदावन के सराफा कारोबारी का मंगलवार को कोयला अलीपुर में यमुना में मिले शव के मामले में पुलिस हत्या और आत्महत्या में उलझ गई है। फिलहाल पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। हालांकि कारोबारी की बाइक और शव मिलने के स्थान में 20 किलोमीटर की दूरी होने के कारण आत्महत्या के चांस कम ही माने जा रहे।
Trending Videos

कारोबारी अतुल अग्रवाल (48) मंगलवार को घर से टहलने जाने की बात कह कर बाइक से निकले थे। इसके बाद लौटे ही नहीं। इस पर उनके भाई ने वृंदावन कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। मंगलवार शाम को कुछ लोगों ने रिफाइनरी थाना क्षेत्र के कोयला अलीपुर में एक शव को यमुना में उतराता देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को निकलवाया। इसके बाद शिनाख्त अतुल अग्रवाल के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले दोपहर में लगभग बीस किलोमीटर दूर उनकी बाइक वृंदावन के चामुंडा घाट के पास मिली थी। वृंदावन पुलिस ने परिक्रमा मार्ग से लेकर उनके घर तक के सभी सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस का मानना है कि अगर अतुल को आत्म हत्या करनी होती तो वह वृंदावन में भी कर सकते थे, उन्हें यहां से बीस किलोमीटर दूर जाने की जरूरत क्या पड़ गई।
पुलिस मृतक के पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने का भी इंतजार कर रही है। इधर बुधवार को अतुल का अंतिम संस्कार यमुना के घाट पर कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी विनय कुमार मिश्रा ने बताया कि परिवार की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर ली गई थी, आगे परिवार जो मांग करेगा पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed